Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / MPPSC 2021 सहायक प्रबन्धक पदों की भर्ती अधिसूचना

MPPSC 2021 सहायक प्रबन्धक पदों की भर्ती अधिसूचना

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग दवारा लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, मध्य प्रदेश शासन हेतु सहायक प्रबन्धक के कुल 63 पदों की पूर्ति हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। इन पदों के लिए शैक्षणिक अर्हता निम्नानुसार है :

आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 15 अगस्त, 2021 है।

पदों और रिक्तियों की संख्या: – 63

शैक्षणिक योग्यता :

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से लोक स्वास्थ्य प्रबंधन अथवा अस्पताल प्रबंधन/ प्रशासना सामग्री प्रबंधन विषय में स्नातकोत्तर उपाधिास्नातकोत्तर पत्रोपाधि। रोजगार पंजीयन अभ्यर्थियों का मध्य प्रदेश राज्य के रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना अनिवार्य है।

अधिमान्यता

1. सामग्री प्रबंधन/वित्त एवं लेखा प्रबंधन में स्नातकोत्तर उपाधि/पत्रोपाधि प्राप्त अभ्यर्थी को
अधिमान दिया जावेगा।

2. 100 या इससे अधिक बिस्तरों वाले चिकित्सालय में प्रशासन का 02 या इससे अधिक वर्षों का
अनुभव रखने वाले अभ्यर्थियों / सेना के पूर्व कार्मिकों को अधिमान दिया जाएगा ।

अधिमान्यता के संदर्भ में स्पष्टीकरण: अंतिम चयन के स्तर पर समान अंकों की स्थिति में अधिमान्य अर्हता रखने वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी। आवेदन पत्र केवल ऑनलाइन स्वीकार किए जाएंगे.

आवेदन पत्र दिनांक 16.07.2021 (दोपहर 12:00 बजे) से दिनांक 15.08.2021 (रात्रि 12:00 बजे) तक www.mponline.gov.in, www.mppscdemo.in, www.mppsc.nic.in तथा www.mppsc.com पर भरे जा सकते हैं | आवेदक ऑनलाइन आवेदन पत्र की सावधानीपूर्वक जाँच कर लें। ऑनलाइन आवेदनपत्रों में दिनांक 21.07.2021 से दिनांक 17.08.2021 तक त्रुटिसुधार किया जा सकेगा।

इस हेतु प्रति सुधार सत्र रु. 50/- त्रुटिसुधार शुल्क देय होगा। आवेदक त्रुटि सुधार हेतु एम. पी. ऑनलाइन के अधिकृत कियोस्क की सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं । त्रुटिसुधार अवधि समाप्त होने के बाद किसी भी प्रकार का परिवर्तन मान्य नहीं होगा तथा श्रेणी/ वर्ग परिवर्तन विषयक समस्त आवेदन सरसरी तौर पर अमान्य किए जाएगें तथा आयोग द्वारा इस सन्दर्भ में आवेदक से कोई पत्र व्यवहार नहीं किया जाएगा।

नोट – अधिक विवरण के लिए आधिकारिक अधिसूचना की जांच करें और उचित चैनल के माध्यम से ही आवेदन करें। अधिसूचना में अधिक विवरण और अन्य विवरण समझाया गया है, पूरी तरह से पढ़ें और आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और आवेदन करें।

आधिकारिक अधिसूचना ( Official Notification )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)