Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रथम चरण का ज्ञापन समस्त तहसीलों में दिया गया

म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के प्रथम चरण का ज्ञापन समस्त तहसीलों में दिया गया

आम सभा, धर्मेंद्र साहू, भोपाल। म.प्र. अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चे के आव्हान पर प्रथम चरण के आन्दोलन के तहत दिनांक 28-09-2021 को अपनी न्यायोचित मांगो को लेकर प्रदेश केअधिकारी / कर्मचारी  समस्त मान्यता एवं गैर मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों ने  मा. मुख्य मंत्री महोदय एवं मुख्य सचिव महोदय को संबोधित ज्ञापन आज पूरे प्रदेश में तहसील कार्यालयों में दिया गया।

प्रमुख मांगे

1- प्रदेश के अधिकारियों, कर्मचारियों सहित  पेंशनरों ,निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारियों /कर्मचारियो को केन्द्रीय कर्मचारियो के समान केन्द्रीय तिथि से  16%महगाई भत्ता का  भुगतान तत्काल किया जावे  एवं वेतन वृद्धि का एरियर्स भी दिया जावे।

2- अधिकारियों /कर्मचारियों को सशर्त मा. उच्चतम न्यायालय के निर्णय की प्रत्याशा में पदोन्नतिया अति शीघ्र प्रारम्भ की जावे।

3- प्रदेश के अधिकारियों/कर्मचारियों सहित  पेंशनरों ,निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारियों /कर्मचारियो को स्वास्थ बिमा योजना का लाभ मंत्री परिषद् के आदेश दिनांक 4/01/2020 के संदर्भ में दिया जावे।

4 -प्रदेश के अधिकारियों/ कर्मचारियों सहित निगम मंडल इत्यादि में कार्यरत अधिकारियों ,कर्मचारियो को गृह भाड़ा भत्ता व अन्य भते सातवे वेतन मान अनुसार केन्द्रीय कर्मचारियो के समान दिया जावे।

5- प्रदेश के विभिन्न संवर्गो की वेतन विसंगति सेवा अवधी अनुसार पदनाम ,नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता के निराकरण दैनिक वेतन भोगी ,संविदा कर्मचारी ,स्थाईकर्मी आउटसोर्शिंग कर्मचारियों को नियमितिकरण, अनुकंपा नियुक्ति के सरलीकरण को लेकर एक वरिष्ठ मंत्री की अध्यक्षता में समिति का गठन किया जावे समिति के निर्णय का तत्काल आदेश हो ऐसा प्रावधान किया जावे।

6- एन.पी.एस.व्यवस्था बंद कर पुरानी पेंशन व्यवस्था लागु की जावे

संयुक्त मोर्चा में शामिल संगठनों मध्य प्रदेश प्रशासनिक सेवा संघ राजपत्रित अधिकारी संघ  ,म.प्र.तृतीय वर्ग शा.कर्मचारी संघ ,म.प्रलघु वेतन कर्मचारी संघ, म.प्र. कर्मचारी कांग्रेस , म.प्र.राज्य कर्मचारी संघ, म.प्र.,म.प्र. अनुसूचित जाति जनजाति पिछड़ा वर्ग अधिकारी* *कर्मचारीसंघ(अपाक्स ) ,मध्य प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ  म.प्र लिपिक वर्गीय कर्मचारी संघ , मध्य प्रदेश वन कर्मचारी संघ , म.प्र राजस्व निरीक्षक संघ, मध्य प्रदेश पटवारी संघ, मध्य प्रदेश वाहन चालक यात्रीकी संघ, म.प्र  शिक्षक कांग्रेस,प्राध्यापक संघ मध्य प्रदेश डिप्लोमा इंजीनियर संघ, म.प्र,सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी संघ ,तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ, निगम मंडल कर्मचारी महासंघ, मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संगठन म.प्र तहसीलदार* *संघमध्य,म.प्र.चिकित्सा अधिकारी संघ , मध्य प्रदेश मुख्य कार्यपालन अधिकारी संघ, मध्य प्रदेश नगर पालिका नगर निगम अधिकारी कर्मचारी संघ, पुरानी पेंशन बहाली संघ. संविदा अधिकार आन्दोलन प्रबंधन समिति, म.प्र स्थाई कर्मी संघ, म.प्र .समयपाल कर्मचारी संघ म.प्र.पेंशनर एसोसिएशनसंघ ,मंडी बोर्ड कर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा ,बेंकरकर्मचारी संघ संयुक्त मोर्चा ,म.प्र.सहायक शिक्षक /शिक्षक मोर्चा संघ ,नियमित शिक्षक संघ ,समग्र शिक्षक संघ ,शा.अध्यापक संगठन ,राज्य शिक्षक कांग्रेस ,राज्य निर्माण विभाग कर्मचारी*संघ ,म.प्रपंजीयन विभाग अधिकारी कर्मचारी संघ ,म.प्र.न्यायिक कर्मचारी संघ ,म.प्र.अतिथि विद्वान्संघ , मध्य प्रदेश आपूर्ति अधिकारी  संघ मध्य प्रदेश वित्त सेवा अधिकारी संघ सामान्य पिछड़ा वर्ग अधिकारी कर्मचारी संघ( सपाक्स), पंचायत समन्वय  अधिकारी संघ, ट्राईबल वेलफेयर टीचर्स एसोसिएशन संघ ,प्रांतीय शासकीय शालेय व्याख्याता एवं प्राचार्य संघ , महिला एवं बाल विकास पर्यवेक्षक संघ, महिला बाल विकास परियोजना अधिकारी संघ ,समग्र प्राचार्य एवं व्याख्याता शिक्षक संघ हैंडपंप टेक्नीशियन संघ, उन्नतशील अनुकंपा नियुक्ति कर्मचारी संघ , भू अभिलेख अधिकारी संघ म.प स्टेनोग्राफर संघ  पूरे आंदोलन को अपना पूरा समर्थन दिया है उक्त प्रेस विज्ञप्ति मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने जारी कर दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)