Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / 20 सितंबर को आंदोलन को लेकर सरकार को देंगे नोटिस चार चरणों में होगा आंदोलन.

20 सितंबर को आंदोलन को लेकर सरकार को देंगे नोटिस चार चरणों में होगा आंदोलन.

आम सभा, धर्मेंद्र साहू, भोपाल : मध्य प्रदेश अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा द्वारा आज कर्मचारी भवन में आहूत बैठक में प्रदेश के सभी संभागों से पधारे कर्मचारी नेताओं द्वारा बैठक में आगामी दिनों में 4 चरणों में आंदोलन हेतु रूपरेखा बनी आगामी दिनों में होने वाले आंदोलन को लेकर 20 सितंबर सोमवार को मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव महोदय को नोटिस दिया जाएगा आंदोलन को तहसील ब्लॉक में धरना प्रदर्शन से शुरू कर राजधानी भोपाल में बड़ा आंदोलन करने सहमति बनी इस दौरान हुई सभा में जिलों से पधारे कर्मचारी नेताओं ने सरकार द्वारा कर्मचारियों के महंगाई भत्ते पदोन्नति एवं अन्य मांगों को नजर अंदाज करने पर नाराजगी व्यक्त करते हुए.

एक स्वर में आने वाले दिनों में कर्मचारियों की मुख्य मांगों के लिए एकजुटता के साथ आंदोलन में शामिल होने का भरोसा दिलाया आज की बैठक में अधिकारी कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के  नेताओं भुवनेश पटेल वीरेंद्र खोगल जितेंद्र सिंह महेंद्र शर्मा ओपी कटियार अंजू नारोलिया एसएल सूर्यवंशी सतीश शर्मा अजय श्रीवास्तव एसएस रजक द्वारा अपना उद्बोधन दिया गया उद्बोधन में कहा कि केंद्र एवं राज्य सरकारों द्वारा कर्मचारियों को महंगाई बढ़ने पर जहां महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते बढ़ाए गए हैं वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कर्मचारियों की और बिल्कुल ध्यान नहीं दे रहे हैं.

इसलिए मध्य प्रदेश के लाखों कर्मचारी का अविश्वास सरकार के प्रति बढ़ता जा रहा है एक तरफ सरकार कहती है कर्मचारी हमारे अभिन्न अंग है दूसरी तरफ कर्मचारियों के ज्वलंत मुद्दों पर आंख बंद करके बैठ जाना सरकार की कर्मचारी विरोधी नीति उजागर करता हैउपरोक्त बैठक में घटक संगठनों के नेता सीपी ठाकुर विजय मिश्रा नीरज श्रीवास्तव उमाशंकर तिवारी शंकर सिंह सेंगर महावीर प्रसाद शर्मा अनिल बाजपेई अरुण वर्मा चंद्रशेखर परसाई  के. एस तोमर राजकुमार चंदेल राकेश गुप्ता गौतम पाटिल शिव शंकर रजक एस एल पंजवानी महेंद्र सिंह बघेल निहाल सिंह जाट अरविंद दुबे विजय रायकवार विजय रघुवंशी जितेंद्र शाक्य  विभिन्न जिलों के मोर्चा के सजल मस्के सुनीता शर्मा हीरालाल असके कृष्ण पाल सिंह यादव सुरेंद्र सिंह चौहान आरडी दिवेदी सतीशगोडाने धर्मेंद्र धरण त्रिपाठी केडी दुबे मुकेश चतुर्वेदी अटल उपाध्याय संजय गुजराल अजय दुबे प्रदीप पटेल मनोज भटनागर रणवीर सिंह सिकरवार संजीव मिश्रा आलोक नायक चुरामन रैकवारअनिल कापसे राज किशोर राजपूत अजीत श्रीवास्तव आदि कर्मचारी नेता उपस्थित रहे उपरोक्त जानकारी मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता सुभाष शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)