Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने किया वार्ड कार्यालय का उदघाटन

सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने किया वार्ड कार्यालय का उदघाटन

आम सभा, भोपाल : भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश महामंत्री व राज्यसभा सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने ई -2 अरेरा कॉलोनी स्थित वार्ड 45 के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया। सांसद सुश्री कविता पाटीदार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हमारी ताकत हमारा कार्यकर्ता है। जिस ताकत के साथ मैदान में उतरे है उसी ताकत के साथ बूथ स्तर तक पहुंचे और हर एक वोट भाजपा को मिले, इस लक्ष्य को लेकर हमें आगे बढना है।

इस अवसर पर प्रदेश मंत्री राहुल कोठारी, प्रदेश प्रवक्ता सुश्री नेहा बग्गा, वार्ड प्रत्याशी श्रीमती वंदना जाचक, अशोक सैनी, सुनील पांडे, मुकेश शर्मा, कालूराम दादा, महेंद्र कपूर, शरद गुप्ता, निखलेश मिश्रा, विनय पांडे, लवनीश भाटी, भीम दुबे, राजेंद्र गुप्ता, मंडल अध्यक्ष मुकुल लोखंडे, महेंद्र वर्मा, जीपी सिंह, धर्मेंद्र पाल, नित्यानंद शर्मा, रवि शर्मा, सुश्री मुस्कान हीरा नंदनी, अंकित शर्मा, नवीन धुर्वे, राजेंद्र शर्मा, सीताराम इंगोले, छोटेलाल गिरी, टीटू परमार सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)