Saturday , February 14 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / मदर्स रेसिपी ने सेहतमंद भारतीय नाश्ते का विकल्प ‘इंस्टैंट उपमा’ बाजार में उतारा

मदर्स रेसिपी ने सेहतमंद भारतीय नाश्ते का विकल्प ‘इंस्टैंट उपमा’ बाजार में उतारा

आम सभा, पुणे : नाश्ते को एक जरूरी भोजन माना जाता है क्योंकि यह रात भर कुछ न खाने की अवधि को ब्रेक करता है, आपके शरीर के ग्लूकोज की आपूर्ति को फिर से पूरी तरह बहाल करता है और आपकी ऊर्जा के स्तर को पूरे दिन बरकरार रखने के लिए अन्य आवश्यक पोषक तत्व प्रदान करता है। नाश्ते के महत्व को ध्यान में रखते हुए इथनिक फूड डिवीजन में भारत के चर्चित घरेलू नाम मदर्स रेसिपी ने पारंपरिक भारतीय नाश्ते उपमा को लॉन्च करके अपनी इंस्टैंट मिक्स कैटेगरी का विस्तार किया है। मदर्स के जादुई स्पर्श के साथ यह खास दक्षिण भारतीय व्यंजन ताजातरीन और असली सेमोलिना (सूजी), काले चने की दाल (उड़द दाल), प्याज, हरी मिर्च, जीरा, कड़ी पत्ता, लेमन पाउडर और हींग जैसी सामग्री को आपकी सुविधा के लिए परिपक्व बना कर तैयार किया गया है। उपभोक्ताओं को इसमें बस गर्म पानी मिलाना है और मात्र पांच मिनट में यह खाने के लिए तैयार होगा।

मदर्स रेसिपी की चिफ स्ट्रॅटीजी ऑफिसर संजना देसाई ने इस कैटेगरी के बारे में विस्तार से बात करते हुए कहा, “सभी खुदरा चैनलों पर भारतीय भोजन का प्रामाणिक स्वाद प्रदान करने वाले उत्पादों की उपलब्धता और उन तक आसान पहुंच के चलते इंस्टैंट फूड भारत में बड़ी लोकप्रियता हासिल कर रहा है। फ्यूचर मार्केट इनसाइट्स की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत का इंस्टैंट फूड मार्केट 15.7% की सीएजीआर से बढ़ेगा और 2020 तक इसके 284.4 मिलियन यूएस डॉलर के वैल्यूएशन को छू लेने का अनुमान है। इंस्टेंट फूड को बढ़ावा देने वाले प्रमुख कारकों में कर्मचारियों की सम्पन्नता, मिलेनियल ग्राहकों की बढ़ती संख्या के साथ-साथ कामकाजी महिलाओं की आबादी में वृद्धि होना शामिल हैं, जिसके कारण जीवन शैली में बदलाव आ गया है और घर में खाना पकाने के घंटे भी कम हुए हैं। परिणामस्वरूप हम अपने ग्राहकों की बढ़ती अपेक्षाओं के अनुसार ही नवाचार को अपनाते हैं और उन्हें बेहतरीन गुणवत्ता वाले स्वादिष्ट उत्पाद उपलब्ध कराते हैं।“

मदर्स रेसिपी का उपमा पैक बड़े और मिनी मेट्रो शहरों के सभी हाइपरमार्केट्स, लोकल स्टोर्स, एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट्स तथा मदर्स रेसिपी के ई-स्टोर पर 73ग्राम कप उपमा और 170ग्राम पिलो पाउच में उपलब्ध है। कप उपमा की कीमत स्पर्धात्मक रूप से 50/- रुपए और पिलो पाउच की कीमत 35/- रुपए रखी गई है। यह पैक किया हुआ इंस्टैंट मिक्स उपमा नौ महीने तक खराब नहीं होता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)