Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / विधायक के बेटे ने की आत्महत्या

विधायक के बेटे ने की आत्महत्या

रांची : झारखंड के सिंदरी से विधायक इंद्रजीत महतो के बेटे विवेक कुमार महतो (29) ने सोमवार को कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक, मृतक दिल्ली में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। वह कुछ दिनों पहले रांची से लगभग 65 किलोमीटर दूर सिल्ली लौटा था और अपने एक दोस्त के साथ रह रहा था।

अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता और सिंदरी के भाजपा विधायक लंबे समय से बीमार हैं और हैदराबाद के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने बताया, “प्राप्त जानकारी के अनुसार, विवेक कुमार महतो ने रविवार सुबह कीटनाशक का सेवन कर लिया था। इसके बाद उन्हें पहले मुरी के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया और बाद में रांची के एक अन्य चिकित्सा प्रतिष्ठान में रेफर कर दिया गया, जहां सोमवार को उनकी मौत हो गई।” वहीं, रांची के अस्पताल के एक चिकित्सक ने बताया कि युवक ने कीटनाशक का सेवन किया था, जिसके बाद रविवार शाम को उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया और सोमवार सुबह उसकी मौत हो गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)