
(राजेन्द्र शर्मा)
आम सभा, बैरसिया।
क्षेत्रीय विधायक विष्णु खत्री ने बुधबार को बैरसिया विधानसभा के लालघाटी रतुआ पर “कर्क रेखा के शिलालेख का लोकार्पण” किया।
इस दौरान विधायक विष्णु खत्री ने कहा कि 21 जून को जब सूर्य इस रेखा के एकदम ऊपर होता है, उत्तरी गोलार्ध में वह दिन सबसे लंबा व रात सबसे छोटी होती है, कर्क रेखा पृथ्वी की उत्तरतम अक्षांश रेखा हैं, जिस पर सूर्य दोपहर के समय लम्बवत चमकता हैं। यह घटना ‘जून क्रांति’ के समय होती है, जब उत्तरी गोलार्ध सूर्य के समकक्ष अत्यधिक झुक जाता है ।
इस अवसर पर विज्ञान भारती के राष्ट्रीय सचिव प्रवीण रामदास, म.प्र. विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद के प्रबंध संचालक डॉ अनिल कोठारी, भाजपा के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, संबंधित वैज्ञानिक एवं अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Dainik Aam Sabha