Friday , March 6 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / विधायक राजपूत ने श्रीमद्भागवत कथा स्थल का किया निरीक्षण

विधायक राजपूत ने श्रीमद्भागवत कथा स्थल का किया निरीक्षण

(उमेश चौबे)
आम सभा,सिलवानी।

सिलवानी नगर के रघुकुल भवन शिववरण सिंह रघुवंशी के निवास पर भव्य विशाल श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 7 मई से 13 मई किया जा रहा है। कथा का वाचन जगत गुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी के मुखारविंद से होगा। कार्यक्रम का आयोजन आचार्य डॉक्टर रामाधार उपाध्याय जी की पुण्य स्मृति में किया जा रहा की जएल हैं। मंगलवार को सिलवानी बेगमगंज विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक, मध्य प्रदेश शासन के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह राजपूत ने कथा स्थल का निरीक्षण किया। तथा अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला,दीपक रघुवंशी, कार्यक्रम आयोजक शिववरण रघुवंशी भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)