Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / विधायक आरिफ मसूद ने विकास के मामले में सबको पीछे छोड़ा, हुआ नागरिक अभिनंदन समारोह

विधायक आरिफ मसूद ने विकास के मामले में सबको पीछे छोड़ा, हुआ नागरिक अभिनंदन समारोह

आम सभा, भोपाल।

पुराने शहर में सुल्तानिया जनाना अस्पताल कुछ समय पहले हमीदिया अस्पताल की नई बिल्डिंग में शिफ्ट हो गया बड़े क्षेत्रफल में फैले इस अस्पताल के हटने से एक बड़ी बिल्डिंग खाली हो गई थी क्योंकि भोपाल शहर की आबादी लगातार बढ़ रही है उसे देखते हुए विधायक आरिफ मसूद ने 20/09/2022 को एक पत्र मुख्य सचिव को लिखकर कहा था कि सुल्तानिया जनाना अस्पताल की खाली हुई ज़मीन पर एक 300 बिस्तरीय जिला अस्पताल बनाने हेतु प्रस्ताव भेजा था मसूद के इस प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी मिल गई। 76 करोड़ 49 लाख से बनकर तैयार होगा जिला अस्ताल।
अस्पताल की स्वीकृति एवं लगातार मध्य विधानसभा में विकास कार्य करने पर विधायक आरिफ मसूद का आज इतवारा चौराहे पर आम जनता, सामाजिक संगठन एवं पार्षदगणों ने किया नागरिक अभिनंदन कर पुष्प माला पहनाकर विधायक आरिफ मसूद का स्वागत किया।
इस अवसर पर विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि जिस उम्मीद और विश्वास के साथ मध्य विधानसभा की जनता ने मुझे चुनकर विधायक बनाया था मैने भोपाल की जनता के विकास कार्यों जिसमें मुख्य चौराहों का सौंदर्यीकरण एवं डामरीकरण, सी.सी कार्य सहित शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं पर ध्यान देकर अपने क्षेत्र में अनेकों संजीवनी क्लीनिक खुलवाकर क्षेत्रीय जनता को मोहल्लों में ही सुविधा प्रदान करने का कार्य किया वहीं आज बड़ी खुशी की बात है कि मेरे लगातार कोशिशों से आज भोपाल के सुल्तानिया अस्पताल में 300 बेड का जिला अस्पताल की स्वीकृति मिल गई जिसकी वजह से आमजन को स्वास्थ्य संबंधी सुविधा पास में ही मिल सकेगी। आगे विधायक आरिफ मसूद ने कहा कि कोरोना काल के समय सरकारी अस्पतालों की कमी के कारण कईं लोगों की इलाज के आभाव में मृत्यु हो गई थी जबसे ही स्वास्थ्य सेवाओं पर मैने अपनी प्राथमिक्ता समझते हुए जिला अस्पताल को बनाने के लिए प्रयास किया।
आगे विधायक आरिफ मसूद ने नागरिक अभिनंदर करने वाले पार्षदगणों, सामाजिक संगठनों, विभिन्न समाज के प्रमुखों, बुद्धिजीवी, सहित क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)