Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / श्याम नगर व गंगा नगर में एम.आई.जी. आवासों का एक-एक ब्लॉक का कार्य 5 जून तक पूर्ण करें, अन्य आवासों के कार्य में भी तेजी लाएं : महापौर

श्याम नगर व गंगा नगर में एम.आई.जी. आवासों का एक-एक ब्लॉक का कार्य 5 जून तक पूर्ण करें, अन्य आवासों के कार्य में भी तेजी लाएं : महापौर

आम सभा,भोपाल।

महापौर श्रीमती मालती राय ने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत श्याम नगर, गंगा नगर एवं 12 नंबर स्टॉप आवासीय परियोजनाओं का निरीक्षण किया और श्याम नगर एवं गंगा नगर में निर्माणाधीन एम.आई.जी आवासों का एक-एक ब्लॉक 05 जून 2023 तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती राय ने अन्य आवासों के कार्यों में तेजी लाकर कार्य शीघ्र पूर्ण करने, निगम की आय वृद्धि के दृष्टिगत दुकानों का निर्माण कराने तथा कार्यों की प्रगति से अवगत कराने के निर्देश दिए।
महापौर श्रीमती मालती राय ने बुधवार को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत श्याम नगर, गंगा नगर एवं 12 नंबर स्टॉप आवासीय परियोजनाओं में निर्माणाधीन एल.आई.जी. एम. आई.जी. ई.डब्ल्यू.एस. आवासों के निर्माण कार्यों का जायजा लिया और आवास निर्माण के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्राप्त की। महापौर श्रीमती राय ने श्याम नगर एवं गंगा नगर में एम.आई.जी आवासों के एक-एक ब्लॉक के सभी कार्यों को 05 जून 2023 तक हर हाल में पूर्ण करने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती राय ने अन्य आवासों के कार्यों को भी तेजी के साथ पूर्ण करने हेतु आवासीय परियोजनाओं पर श्रमिकों सहित अन्य संसाधनों को बढ़ाकर कार्यों को मानक स्तर की गुणवत्ता के साथ शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए साथ ही निर्देशित किया कि आवास के निर्माण कार्यों की प्रगति से निरंतर अवगत भी कराया जाए। महापौर श्रीमती राय ने श्याम नगर, गंगा नगर में निगम की आय वृद्धि के दृष्टिगत दुकानों का निर्माण कराने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान महापौर श्रीमती राय को अवगत कराया गया कि श्याम नगर में एम.आई.जी आवासों के 05 ब्लॉक निर्मित किए जा रहे है प्रत्येक ब्लॉक में 48 आवासीय प्रकोष्ठ है जबकि गंगा नगर में 72-72 एम आई जी आवासों के 03 ब्लॉक, एल.आई.जी आवासों के 02 ब्लॉक ई.डब्ल्यू.एस के 04 ब्लॉक 12 नंबर आवासीय परियोजना में एम.आई. जी आवासों के 03 ब्लॉक, एल.आई.जी आवासों के 05 ब्लॉक तथा ई.डब्ल्यू.एस आवासों के 05 ब्लॉक निर्मित किए जा रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)