Friday , March 13 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

विश्वहिंदू परिषद एवं बजरंग दल द्वारा मुख्यमंत्री के नाम तहसीलदार को सौपा ज्ञापन

बैरसिया

विदिशा जिले के ग्राम मुरवास में 18 मार्च 2021 को विदिशा जिले के लेटरी मुरवास में वन विभाग की भूमि पर अवैध कब्जे की शिकायत करने बाले ग्राम पंचायत मुरवास की सरपंच पति संतराम की वर्ग विशेष के लोगो ने निर्मम हत्या कर दी गई थी।

21 मार्च 2021 को विश्वहिंदू परिषद के प्रांत संगठनमंत्री खमेन्द्र भार्गव विभाग मंत्री मलखान सिंह ठाकुर बजरंगदल विभाग संयोजक चंद्रभान सिंह बघेल विहिप के प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख सुनील यादव विभाग प्रमुख राकेश यादव सहित अन्य पदाधिकारी अलग अलग वाहनों से संतराम बाल्मीकि की हत्या के बाद पीड़ित परिवार को सांत्वना देकर वापस लौट रहे थे इसी दौरान वर्ग विशेष के लोगो द्वारा हथियारों के साथ उन पर हमला कर दिया इस दौरान पथराव और हवाई फायर भी किया गया वे इन सबसे बचते हुए पुलिस थाना पहुंचे और उन्होंने अपनी शिकायत दर्ज कराई।

इसी बात को लेकर विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल द्वारा आरोपितों के खिलाफ कार्रवाही की मांग को लेकर पूरे मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर एस डी एम एवं तहसीलदार के नाम ज्ञापन सौपा गया इसी तारतम्य में विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल कार्यकर्ताओ ने सोमवार को बैरसिया तहसीलदार राजेन्द्र पंवार को कार्रवाही की मांग को लेकर ज्ञापन सौपा।

विश्वहिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष प्रदीप जैन एवं जिला मंत्री उदय सिंह दांगी ने शासन को चेतावनी देते हुए कहा कि आरोपियों के विरूद्व शीघ्र ही कठोर कार्रवाही नही की गई तो विश्वहिंदू परिषद बजरंग दल पूरे मध्य प्रदेश में उग्र आंदोलन करेंगे जिसकी समस्त जुम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी

ये लोग रहे मौजूद

विश्वहिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रदीप जैन जिला मंत्री उदय सिंह दांगी नगर अध्यक्ष विनय साहू गौ सेवा प्रमुख दीनबन्धु माहेश्वरी प्रखंड सहमंत्री मुकेश वैरागी प्रखंड उपाध्यक्ष रामनारायण सेन प्रखंड मंत्री दशरथ सिंह जिला उपाध्यक्ष झनक सिंह राजपूत गौरक्षा प्रमुख सर्जन सिंह प्रखंड मंत्री अशोक दांगी मीडिया प्रभारी कन्हैया लाल साहू सहित बड़ी संख्या में विश्वहिंदू परिषद बजरंगदल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)