Saturday , March 7 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / थ्रिफ्ट सोसाइटी के सदस्यों को लाभांश वितरण, आम सभा एवं चुनाव कराने हेतु ज्ञापन सौपा

थ्रिफ्ट सोसाइटी के सदस्यों को लाभांश वितरण, आम सभा एवं चुनाव कराने हेतु ज्ञापन सौपा

– सचिव, उपाध्यक्ष समेत चार संचालकों की गैर जिम्मेदाराना रवैया संस्था एवं सदस्य हितों पर कर रहा कुठाराघात

भोपाल। बीएचईई थ्रिफ्ट & क्रेडिट को-आपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड के संचालक मंडल के तीन बैठकों में अनुपस्थित संचालकों के गैर जिम्मेदाराना रवैया से लाभांश वितरण पर संकट गहराता देख संचालक सतेन्द्र कुमार ने शनिवार को संस्था अध्यक्ष तथा प्रबंधक को ज्ञापन सौप कर संस्था एवं सदस्य हित मे निर्णय लेने की मांग किया है। प्रति वर्ष संस्था के सदस्यों को दीपावली के पूर्व धनतेरस के पावन अवसर पर लाभांश का वितरण कर दिया जाता था परंतु इस वर्ष संचालक मंडल के सदस्यो के बीच राजनीतिक घमासान के कारण संचालक मंडल का चुनाव कई कारणो से नहीं हो पाया।

संचालक सतेन्द्र कुमार ने अध्यक्ष एवं संस्था प्रबंधक से अनुरोध किया है कि अपने स्वविवेक का प्रयोग कर सदस्य एवं संस्था हित मे उचित निर्णय लेते हुये यदि पूर्ण लाभांश संभव नहीं हो पा रहा हो तो अन्तरिम भुगतान के विकल्प पर विचार कर सदस्यों को लाभान्वित किया जाय।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)