Tuesday , March 17 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मूल नाम से आरक्षण के लिए राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले बैठक आयोजित

मूल नाम से आरक्षण के लिए राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले बैठक आयोजित

आम सभा, कुशीनगर (नौगावां)। कुशीनगर जिले के ब्लॉक खड्डा के ग्रामसभा नौगावां में प्राथमिक विद्यालय के प्रांगण में राष्ट्रीय सैंथवार मल्ल स्वाभिमान मोर्चा के बैनर तले मूल नाम से आरक्षण हेतु सैंथवार मल्ल बिरादरी ने बैठक रखी। इस बैठक में सम्पूर्ण सैंथवार मल्ल समाज मूल नाम से आरक्षण के लिए हुंकार भरा।

इस सफल मीटिंग का आयोजन मनोज सिंह (पूर्व प्रधान ग्राम सभा नौगावां) के द्वारा की गई थी एवं इस मीटिंग की अध्यक्षता श्री रमाशंकर मल्ल जी (देवगाँव) के द्वारा के द्वारा की गई। जबकि इस मीटिंग का संचालन अनिरुद्ध सिंह (नेबुआ रायगंज) ने किया।

उपेन्द्र प्रताप सिंह (मोर्चा ब्लॉक प्रभारी कसया) ने राजनैतिक विंग पर अपनी पहचान बनाने की जोरदार वकालत की एवं सैंथवार मल्ल मूल नाम से जाति प्रमाण पत्र निर्गत करने की मांग की साथ ही राजनीतिक गलियारों में शक्ति के लिए इकाई को मजबूत करने पर बल दिया तथा किसी के उकसावे पर भ्रमित न होने का अनुरोध किया साथ ही साथ 7 नवंबर 2021 को गोरखपुर में शक्ति प्रदर्शन करने के लिए अभी से तैयारी में जुट जाने की अपील की।

विश्व विजय सिंह (वरवारतनपुर) ने मोर्चा विस्तार के लिए युवाओं को बढ़-चढ़ के भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया तथा युवा पीढ़ी को उत्साहित करने हुए अपने समाज की मजबूती पर जोर दिया एवं युवाओं को सक्रिय होने के लिए विशेष जोर दिया।

इसी क्रम में मनोज सिंह (अन्हारी बारी) एवं नवल किशोर सिंह (नेबुआ रायगंज) ने मीटिंग में आपसी सहयोग, रोजगार एवं स्वरोजगार पर जोर देते हुए समाज के लोगों को सुझाव दिया।

इसी क्रम में ईश्वर सिंह (मिल खड्डा) ने मीटिंग में समाज में बेहतर शिक्षा के सुझाव के लिए मोर्चा के द्वारा संचालित स्टडी ग्रुप पर चर्चा करते हुए बताया कि अनेकों प्रकार के नौकरियों की तैयारी के लिए पीडीएफ फाइल के द्वारा आवश्यक अध्ययन सामग्री जरूरतमंद लोगों को विना किसी शुक्ल के फ्री सेवा प्रदत्त कराई जाती है।

इस मीटिंग में समाज के सभी सदस्यों को प्रेरित करते हुए श्री राजेश मल्ल जी (देवगाँव) एवं श्री मार्कण्डेय सिंह जी 7 नवंबर 2021 को गोरखपुर में शक्ति प्रदर्शन करने के लिए सैंथवार मल्ल महासम्मेलन में आने के लिए उत्साहित किया।

इस मीटिंग में मनोज सिंह (अन्हारी बारी), केश्वर सिंह, हरिन्द्र सिंह, रमाशंकर मल्ल ( नौगावां), नागेंद्र सिंह, बांका सिंह (बादल छपरा), इन्द्रदेव सिंह, संजय सिंह, बदरी सिंह, नवल किशोर सिंह (नेबुआ रायगंज), आकाश सिंह (बादल छपरा), अनिल कुमार सिंह, उदय प्रताप सिंह, गिरिजानन्द सिंह (भूमिहारी पट्टी), राम नरेश सिंह, श्रीकान्त सिंह, राजेश मल्ल (देवगाँव), सुरेन्द्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह(नेबुआ रायगंज), नीरज सिंह, विशाल सिंह, विजय सिंह, अजय कुमार सिंह, विजय प्रताप सिंह, राजेश मल्ल (नौगावां), अभिनय सिंह, ईश्वर सिंह (मिल खड्डा), सुरेंद्र सिंह (विशुनपुरा खुर्द), उपेन्द्र प्रताप सिंह (दमवतिया), कृष्ण प्रताप सिंह (विशुनपुरा खुर्द), घनश्याम सिंह, अनिरूद्ध सिंह (विशुनपुरा खुर्द), विश्व विजय सिंह (वरवारतनपुर), मनोज सिंह, संजय सिंह, रामनरेश मल्ल, सनातन सिंह, हेमेंद्र सिंह, सुरेश सिंह, दिग्विजयसिंह (वरवारतनपुर), मार्कण्डेय सिंह, हरेंद्र सिंह, विकास सिंह, अरुण प्रताप सिंह, अनमोल सिंह, रामजी सिंह, विपिन सिंह, रविंद्र सिंह (मिल खड्डा), बबलू सिंह उर्फ संजीव कुमार सिंह (भिसवा), राहुल सिंह (भिसवा), जयप्रकाश सिंह कोहरगड्डी, संजय सिंह (खैरी), सूर्यजीत प्रताप सिंह( ग्राम प्रधान खैरी), शम्भु दयाल सिंह (विशुनपुरा खुर्द) इत्यादि गणमान्य उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)