
आम सभा, भोपाल। संगठन विस्तार की दृष्टि से भारतीय जनता पार्टी गुरुनानक मण्डल की शक्ति केंद्र संयोजको, सहसंयजको की आवश्यक बैठक सिंधी कम्युनिटी हॉल में आयोजित की गई, बैठक में जिला प्रभारी महेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बताए मार्ग पर चलते हुए समर्पण भाव से पार्टी के लिए कार्य करते रहना चाहिए। संगठन विस्तार की दृष्टि से नगर केंद्रों पर दो बूथ विस्तारक नियुक्त किए गए है शक्ति केंद्र पर 4 विस्तारक एंव प्रत्येक बूथ पर एक विस्तारक नियुक्त किया गया है जो कि बूथ अध्यक्षों, बूथ समितियों, पन्ना प्रमुखों, बीएलए सहित बूथ को मजबूत करने का कार्य करेंगे। बूथ विस्तारक 20 से 30 जनवरी तक 10 घंटे प्रतिदिन नगर केंद्र पर रह कर कार्य करेंगे।
बैठक में अध्यक्ष राकेश कुकरेजा ने कहा केंद्र में पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और राज्य में सीएम शिवराजसिंह चौहान के नेतृत्व वाली सरकार के निर्णयों ने साबित कर दिया कि हम जो कहते हैं वह करते हैं। जब भाजपा कार्यकर्ता मोदी को देश का नेतृत्व करने का मौका मिला तब आतंकवादियों को घर में घुसकर मार गिराया। कोरोनाकाल में अन्य दलों के कार्यकर्ता अपने घरों में क्वारेंटाइन हो गए थे, ऐसी विकट और विषम परिस्थिति में भी भाजपा कार्यकर्ता अपनी जान की परवाह न करते हुए जनसेवा के कार्यों में लगा रहा।

मंडल की बैठक में कोरोना वैक्सीन के दूसरे डोज प्रति जागरूकता के लिए चलाए जा रहे हर घर दस्तक अभियान, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के सम्मान के लिए कमल पुष्प अभियान, स्व. कुशाभाऊ ठाकरे के जन्मशताब्दी वर्ष में चलाई जा रही बूथ विस्तारक योजना ,पं. दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि 11 फरवरी को समर्पण दिवस के रूप में मनाए जाने सहित अन्य कार्यक्रमों पर विस्तृत चर्चा की गई।
इस अवसर पर महामंत्री जगदीश यादव, किशन सूर्यवंशी, मण्डल विस्तारक शैलेन्द्र निगम,बाबा ठाकुर, सुनील सराठे, नरेंद्र ठाकुर,राजकुमारी डोंगरे,भगवनदास ढालिया, कैलाश हिरवे,राजा शर्मा, शारदा प्रसाद बम्मन, मुकेश सोलंकी,सुरिया बाजी, सुकांति ठकुरिया, विष्णु राजपुत आदि उपस्थित थे।
Dainik Aam Sabha