Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / महापौर श्रीमती मालती राय ने की “महापौर हेल्पलाइन” की समीक्षा

महापौर श्रीमती मालती राय ने की “महापौर हेल्पलाइन” की समीक्षा

* 1580 शिकायतों का निराकरण 24 घण्टे के अंदर करने के दिये निर्देश

* शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर चर्चा कर लिया फीडबैक

आम सभा,भोपाल।

महापौर श्रीमती मालती राय ने महापौर हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निराकरण की साप्ताहिक समीक्षा करते हुए निगम अधिकारियों को निर्देशित किया की महापौर हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण 24 घण्टों के अंदर हर हाल में किया जाये। समीक्षा के दौरान महापौर श्रीमती राय ने दूरभाष पर अनेक शिकायतकर्ताओं से शिकायतों एवं उनके निराकरण के संबंध में चर्चा की और फीडबैक लिया जिस पर अनेक शिकायतकर्ताओं ने त्वरित गति से निराकरण होने पर महापौर श्रीमती राय के प्रति आभार भी व्यक्त किया। समीक्षा के दौरान महापौर श्रीमती राय को अवगत कराया गया की माह अप्रैल में वर्तमान तक 1749 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से 1583 अर्थात 90 प्रतिशत शिकायतों का संतुष्टि पूर्ण ढंग से निराकरण कर दिया गया है तथा शेष के निराकरण हेतु कार्यवाही प्रचलन में है।
महापौर श्रीमती मालती राय ने बुधवार को महापौर हेल्पलाइन की समीक्षा स्मार्ट सिटी स्थित कंट्रोल रूम में की समीक्षा के दौरान महापौर श्रीमती राय ने हेल्पलाईन पर प्राप्त शिकायतों एवं उनके निराकरण की कार्यवाही का कम्प्यूटर पर अवलोकन किया और अनेक शिकायतकर्ताओं से दूरभाष पर शिकायतों / समस्याओं के निराकरण के संबंध में फीडबैक भी लिया। महापौर श्रीमती राय ने कहा कि महापौर हेल्प लाईन की स्थापना नागरिकों की समस्याओं / शिकायतों के त्वरित गति से निराकरण और मूलभूत सुविधाओं को बेहतर ढंग से उपलब्ध कराने के दृष्टिगत की गई है। महापौर श्रीमती राय ने महापौर हेल्पलाइन पर प्राप्त शिकायतों का निराकरण 24 घण्टे के भीतर हर हाल में किये जाने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया।
समीक्षा के दौरान महापौर श्रीमती राय को अवगत कराया गया कि “महापौर हेल्पलाइन पर माह अप्रैल में वर्तमान तक 1749 शिकायतें प्राप्त हुई है जिनमें से 1583 शिकायतों का निराकरण संतुष्टिपूर्ण एवं त्वरित गति से कर दिया गया है, शेष शिकायतों के निराकरण हेतु कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)