Thursday , March 12 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल / महापौर श्रीमती मालती राय ने राजपुष्प उ.मा. विद्यालय में किया पौधारोपण एवं शिक्षकों का सम्मान

भोपाल / महापौर श्रीमती मालती राय ने राजपुष्प उ.मा. विद्यालय में किया पौधारोपण एवं शिक्षकों का सम्मान

आम सभा, भोपाल : महापौर श्रीमती मालती राय के मुख्य आतिथ्य में राजपुष्प उ.मा.विद्यालय में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में महापौर श्रीमती राय ने शिक्षकों को सम्मानित किया और विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

महापौर श्रीमती मालती राय ने गुरूवार को 10 नंबर मार्केट स्थित राजपुष्प उ.मा.विद्यालय में एंजिल्स वेलफेयर सोसायटी द्वारा आयोजित समारोह में शिक्षकों का सम्मान किया और विद्यालय का निरीक्षण कर विद्यालय परिसर में पौधरोपण भी किया। इस दौरान विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति भी दी गई जिसकी महापौर श्रीमती राय ने सराहना की और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन भी किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में सोसायटी के पदाधिकारी, विद्यालय के प्राध्यापक व बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)