Tuesday , April 28 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / महापौर श्रीमती मालती राय ने आदमपुर छावनी लैंडफिल साईट का किया निरीक्षण

महापौर श्रीमती मालती राय ने आदमपुर छावनी लैंडफिल साईट का किया निरीक्षण

* डेड एनिमल कारकेस प्लांट, एबीसी सेंटर शीघ्र प्रारंभ करने तथा कचरे का निष्पादन हेतु दिन-रात ट्रामल मशीनें चलाकर कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के दिए निर्देश

आम सभा, भोपाल।

महापौर श्रीमती मालती राय ने आदमपुर छावनी लैंडफिल साईट का निरीक्षण किया और यहां प्रचलित एनिमल कारकेस प्लांट, एबीसी सेंटर, कचरा निष्पादन प्रक्रिया, प्लास्टिक कचरा प्रबंधन आदि कार्यों के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की और एनिमल कारकेस प्लांट व एबीसी सेंटर में कार्य शीघ्रता से प्रारंभ करने, कचरा शीघ्रता से निष्पादन हेतु ट्रामल मशीनें दिन-रात संचालित करने, प्लास्टिक कचरे का परिवहन तेज गति से करने के निर्देश दिए साथ ही एनटीपीसी संयंत्र का कार्य शीघ्रता से पूर्ण करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान महापौर परिषद के सदस्य आर. के. सिंह बघेल, अपर आयुक्त एम. पी. सिंह सहित निगम के अन्य अधिकारी मौजूद थे।
महापौर श्रीमती मालती राय ने मंगलवार को आदमपुर छावनी लैंडफिल साईट का निरीक्षण किया और यहां मृत पशुओं के लिए बनाए गए एनिमल कारकेस प्लांट की कार्य प्रक्रिया के संबंध में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त की और कारकेस प्लांट शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती राय ने एनिमल बर्थ कंट्रोल सेंटर के संबंध में जानकारी प्राप्त की और श्वानों की नसबंदी का कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए ।
महापौर श्रीमती राय ने कचरा निष्पादन प्रक्रिया का भी अवलोकन किया और यहां एकत्र कचरे को अतिशीघ्र निष्पादित करने हेतु दिन-रात ट्रामल मशीनें संचालित करने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती राय ने प्लास्टिक कचरा प्रबंधन स्थल का भी निरीक्षण किया और प्लास्टिक कचरा प्रबंधन से संलग्न फर्म के प्रतिनिधियों से चर्चा की और प्लास्टिक कचरे का परिवहन तेज गति से करने के निर्देश दिए। महापौर श्रीमती राय ने एनटीपीसी संयंत्र स्थल का भी निरीक्षण किया और संयंत्र के शेष कार्यों को शीघ्रता से पूर्ण कराने के संबंध में निर्देशित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)