
आम सभा, भोपाल : शहर के बड़े तालाब को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए ”SAY NO TO PLASTIC” अभियान प्रारंभ किया है। निगम द्वारा प्रारंभ किये गए”SAY NO TO PLASTIC” अभियान के तहत महापौर आलोक शर्मा ने निगम आयुक्त विजय दत्ता के साथ व्हीआईपी रोड स्थित राजा भोज की प्रतिमा के सामने से अवलोकन किया। महापौर श्री शर्मा को निगम आयुक्त श्री दत्ता ने निगम द्वारा बड़े तालाब को नो प्लास्टिक बनाने के लिए किए जा रहे जागरूकता अभियान से अवगत कराया। निगम आयुक्त श्री दत्ता ने नागरिकों से अपील की है कि तालाब में प्लास्टिक बिल्कुल ना फेंकें और इसे स्वच्छ और साफ-सुथरा रखें। निगम आयुक्त श्री दत्ता ने कहा कि निगम इसी तरह भोपाल को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए जल्द ही अभियान शुरू करेगा।
Dainik Aam Sabha