Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मॉरीशस के राष्ट्रपति ने तमिलनाडु का दौरा किया, तिरुनेलवेली में डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया

मॉरीशस के राष्ट्रपति ने तमिलनाडु का दौरा किया, तिरुनेलवेली में डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल का उद्घाटन किया

* नए अस्पताल में लगभग 20 नेत्र विशेषज्ञ हैं और सभी प्रकार के नेत्र रोगों के लिए उन्नत नेत्र देखभाल सेवाएं और सर्जरी प्रदान करने के लिए उच्च स्तरीय सुविधाओं से सुसज्जित है

* डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिट अगले 2 वर्षों में तमिलनाडु में अस्पताल के विस्तार के लिए 200 करोड़ रुपये निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध है

डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल, भारत में नेत्र अस्पतालों की एक अग्रणी चेन, ने तिरुनेलवेली में एक अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल शुरू किया है, जो शहर में इसका दूसरा अस्पताल है। अत्याधुनिक तकनीकों से लैस नए अस्पताल का उद्देश्य जनता को उन्नत नेत्र उपचार उपलब्ध कराना और क्षेत्र में असाधारण नेत्र देखभाल सेवाओं के प्रमुख प्रदाता के रूप में अपनी स्थिति को मजबूत करना है।
इस समारोह में डॉ. अग्रवाल्स ग्रुप ऑफ आई हॉस्पिटल्स के चेयरमैन प्रो. डॉ. अमर अग्रवाल और डॉ अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल, तिरुनेलवेली के रीजनल हेड – क्लिनिकल सर्विसेज के प्रो. डॉ. डी. लियोनल राज की उपस्थिति में मॉरीशस गणराज्य के राष्ट्रपति महामहिम पृथ्वीराज सिंह रूपन जी.सी.एस.के सम्मानित अतिथि रहे थे। वरिष्ठ सलाहकार, प्रबंधन टीम के सदस्य और डॉ. अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के कर्मचारियों ने भी भाग लिया था।
साउथ बाय पास रोड, वन्नारपेट्टई, तिरुनेलवेली में स्थित नया अस्पताल 65,000 वर्ग फुट के बिल्ट-अप स्पेस में फैला है। इसका संचालन लगभग 20 डॉक्टरों द्वारा किया जाएगा, इसके अलावा प्रत्येक 50 स्टाफ सदस्यों की एक पैरामेडिकल और गैर-पैरामेडिकल टीम भी होगी। अस्पताल में मोतियाबिंद, अपवर्तक, रेटिनल रोग, डायबिटिक रेटिनोपैथी, कॉर्नियल, न्यूरो-ऑप्थल्मोलॉजी, और बाल चिकित्सा नेत्र रोग आदि के लिए उन्नत नेत्र देखभाल सेवाएं और सर्जरी प्रदान करने के लिए अत्याधुनिक सुविधाएं मौजूद हैं। इस अस्पताल में एक उत्कृष्ट ऑप्टिकल फार्मेसी, और एक मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर होने के अलावा समर्पित मायोपिया स्क्रीनिंग और बाल रोगियों के लिए एक उपचार क्लिनिक भी है।
उद्घाटन के बाद आयोजित एक मीडिया सम्मेलन को संबोधित करते हुए, प्रो. डॉ. अमर अग्रवाल ने कहा कि लोगों की बढ़ती आकांक्षाओं, आय के स्तर, मीडिया एक्सपोजर और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता की बदौलत तमिलनाडु में मानकीकृत और उन्नत नेत्र देखभाल की मांग बढ़ रही। उन्होंने कहा, “इस मांग की प्रतिक्रिया के रूप में डॉ. अग्रवाल्स ने अधिक लोगों तक पहुंचने और राज्य भर में उन्नत नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करने के लिए एक महत्वाकांक्षी विस्तार की यात्रा शुरू की है। वर्तमान में, हम राज्य में 39 अस्पताल चलाते हैं। हमारी विस्तार रणनीति के हिस्से के रूप में, हम अगले 2 वर्षों के भीतर 200 करोड़ रुपये के निवेश के साथ तमिलनाडु में 10 नए अस्पताल और 8 नए डॉ. अग्रवाल्स आई क्लीनिक खोलेंगे। दक्षिण तमिलनाडु के टियर II शहरों जैसे कि थेनी, डिंडीगुल, नामक्कल, पुदुकोट्टई, करूर, रामनाड, शिवकाशी और विरुधुनगर पर भी ध्यान दिया जाएगा।“
नए अस्पताल की टीम और सुविधाओं के बारे में बताते हुए, प्रो. डॉ. डी. लियोनल राज ने कहा, “हमें तिरुनेलवेली में एक अत्याधुनिक नेत्र अस्पताल शुरू करने में बहुत खुशी हो रही है जो अत्याधुनिक सुविधाओं और अत्यधिक कुशल चिकित्सा पेशेवरों की एक टीम से लैस है। हमारा अस्पताल रोगियों को संभतः सर्वोत्तम अनुभव प्रदान करने पर ध्यान देते हुए चिकित्सा देखभाल और उत्कृष्टत सेवाएं प्रदान करने में असाधारण मानकों को प्राप्त करने के लिए पूरी तरह से सुसज्जित है। हमारी सुपर-स्पेशियलिटी आई केयर सेवाओं के माध्यम से हमारा उद्देश्य अपने रोगियों का भरोसा जीतना है, जैसा कि हमने अपने अन्य सभी अस्पतालों में किया है। उन्नत प्रौद्योगिकियों में निवेश और विश्व स्तर पर विस्तार करने के साथ-साथ हम अपनी विश्व स्तरीय तथा नवीन नेत्र देखभाल सेवाओं तक पहुंच और उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।“
डॉ अग्रवाल्स आई हॉस्पिटल के नेटवर्क में वर्तमान 138 अस्पताल आते हैं, जिनमें से 114 भारत में हैं, और बाकी घाना, केन्या, मॉरीशस, मोजाम्बिक, मेडागास्कर, नाइजीरिया, रवांडा, तंजानिया, युगांडा और जाम्बिया में हैं। भारत में, निरंतर विस्तार की अपनी रणनीति के हिस्से के रूप में हॉस्पिटल चेन तमिलनाडु, केरल, महाराष्ट्र और गुजरात जैसे उभरते बाजारों पर अधिक ध्यान देने के साथ अवसरों की तलाश कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)