Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / सिलवानी विकासखण्ड में सामूहिक विवाह/निकाह सम्पन्न

सिलवानी विकासखण्ड में सामूहिक विवाह/निकाह सम्पन्न

* विधायक रामपाल सिंह राजपूत ने सभी जोड़ों को प्रदान किए 49-49 हजार रू राशि के चेक

* मुफ्ती अब्दुल रहीम खा साहब कासमी भोपाल ने दी दुआ

(उमेश चौबे)

आम सभा, सिलवानी।

सिलवानी नगर के सीएम राइजस्कूल में मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना तथा निकाह योजना अंतर्गत सिलवानी विकासखण्ड में तीन मई को सामूहिक विवाह और निकाह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। विकासखण्ड सिलवानी में 28 जोड़े कन्या विवाह के एवं 09 जोड़े मुख्यमंत्री निकाह में सम्मिलित हुए जिनका विवाह संपन्न हुआ। विवाह कार्यक्रम में विधायक रामपाल सिंह द्वारा सभी जोड़ों को सुखमय दाम्पत्य जीवन का आशीर्वाद दिया गया।
आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम में सर्वप्रथम सभी जोडो का स्वागत किया गया तथा विधायक सिंह की उपस्थिति 28 जोडो से पैर पड कर आशीर्वाद लिया, जनप्रतिनिधियों द्वारा सभी जोडो का स्वागत फूल वर्षा कर किया गया। कार्यक्रम में विधायक सिंह द्वारा सभी वर-वधु को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना अंतर्गत 49-49 हजार रू की राशि के चेक प्रदान किए गए।
मुफ्ती रहीम ऊल्लाह खान कासमी भोपाल ने कराई सामुहिक दुआ मुफ्ती अब्दुल रहीम कासमी जी ने आज निकाह योजना के अंतर्गत सभी निकाह योजना में शामिल जोड़ों को दुआ के माध्यम से आशीर्वाद दिया एवं ऊपर वाले से दुआ कीजिए नवागत जो जोड़े आज निकाह हुआ है उन सभी पर अपनी हम गर्दी अपना आशीर्वाद बनाए रखें सभी का जीवन सुखमय हो अच्छे से रहें मिलन ता से रहें ऐसी दुआ उन्होंने सामूहिक रूप से की जिसमें सभी लोगों शामिल हुए।
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष रिशु विभोर जैन विधायक प्रतिनिधि विभोर जैन, मंडल अध्यक्ष विजय शुक्ला, मंडल अध्यक्ष दीपक रघुवंशी, विष्णु रावत सहित अन्य जनप्रतिनिधियों तथा गणमान्य नागरिकों द्वारा सभी वर-वधुओं को आर्शीवाद दिया गया। इस अवसर पर सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)