Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / शहीद हुए एएसआई स्व. श्री अंसार अहमद के पुत्र को आरक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु दिया नियुक्ति पत्र

शहीद हुए एएसआई स्व. श्री अंसार अहमद के पुत्र को आरक्षक के पद पर नियुक्ति हेतु दिया नियुक्ति पत्र

आम सभा, भोपाल। एडीजी भोपाल जोन, भोपाल उपेन्द्र जैन द्वारा वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कर्तव्य निभाते हुए शहीद हुए सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री अंसार अहमद के बेटे अदनान मुस्तकीम अहमद को जिला पुलिस बल भोपाल में आरक्षक(जीडी) के पद पर अनुकम्पा नियुक्ति हेतु पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय में आज दिनांक 17.08.2020 को नियुक्ति पत्र प्रदाय किया गया एवं उज्जवल भविष्य हेतु बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु ड्यूटी के दौरान संक्रमित होने पर सहायक उप निरीक्षक स्व. श्री अंसार अहमद को दिनाँक 24.07.2020 को चिरायु हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां ईलाज के दौरान दिनाँक 05.08.2020 को चिरायु हॉस्पिटल में उनका दुःखद निधन हो गया था।

स्व. श्री अंसार अहमद पिता श्री अहमद मजीज का जन्म दिनांक 01.10.1970 को ग्राम शडोरा, जिला अशोकनगर मध्यप्रदेश में हुआ था एवं दिनाँक 18.01.1995 को कॉन्स्टेबल के पद पर जिला पुलिस बल भोपाल (मध्यप्रदेश पुलिस) में भर्ती हुए थे। स्व. श्री अंसार अहमद के परिवार में उनकी धर्मपत्नि श्रीमती नाज अख्तार, पुत्र अदनान उम्र 18 साल, अनस उम्र 14 साल एवं पुत्री आफरीन उम्र 21 साल एवं जैनब उम्र 14 साल है, जो वर्तमान में दशमेश नगर अशोकागार्डन में निवासरत है।

स्व. श्री अंसार अहमद जिला पुलिस बल भोपाल में आरक्षक के पद पर भर्ती होकर थाना ऐशबाग, टीटीनगर, ट्रैफिक, मंगलवारा में पदस्थ रहे एवं वर्तमान में थाना शाहजहांनाबाद में सहायक उप निरीक्षक के पद पर कर्तव्यों के निर्वहन के दौरान शहीद हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)