Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / मध्य प्रदेश / चंदेरी / मंडल अध्यक्ष चंदेरी सेंगर ने पत्रकारों को सेनेटाइजर,मास्क का वितरण किया

चंदेरी / मंडल अध्यक्ष चंदेरी सेंगर ने पत्रकारों को सेनेटाइजर,मास्क का वितरण किया

आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी : चंदेरी भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह सेंगर ओर भा ज पा मंडल के सभी सक्रिय सदस्य के द्वारा पत्रकारों के लिए, पुलिस प्रशासन के लिए आज सैनिटाइजर व मास्क का वितरण किया गया। प्रधानमंत्री मोदी जी के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष अशोकनगर व लोकप्रिय सांसद केपी यादव के मार्गदर्शन में चंदेरी भाजपा द्वारा पत्रकारों के लिए यह सुविधा दी गई है।

मंडल भाजपा अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह सेंगर ने बताया कि मैं भी एक पत्रकार हूं इसलिए इनकी विपदा समझता हूं, पत्रकार की समस्याओं से अच्छी तरह से वाकिफ हूं। पत्रकार इस विपदा में अपनी जान जोखिम में डालकर बगैर किसी स्वार्थ के अपनी कवरेज को अंजाम दें रहें हैं। जिनके लिए प्रशासन द्वारा कोई सुविधा नहीं दी जाती है।वह वगैर किसी स्वार्थ के अपनी कवरेज के माध्यम से जनहित से जुड़े मुद्दों पर मीडिया के माध्यम से संज्ञान में लाने का कार्य अपनी जिम्मेदारी से निर्वहन करते हैं।

हमारी भारतीय जनता पार्टी चंदेरी ने पत्रकारों की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए पत्रकारों के सेनेटाइजर ओर मास्क प्रदान किए हैं। जिससे उन्हें कुछ तो सुरक्षा की व्यवस्था की जा सके। इस मोके पर भाजपा अध्यक्ष के साथ सोमेन्द्र जैन जंगू,अबरार , वरिष्ठ भाजपा नेता अशोक गुप्ता,छोटू प्रकाश सिहारे,डी बी जैन, पत्रकारों में उमेश श्रोत्रिय, दीपक वाजपेई, विशाल सोनी, शैलेश चौबे, आदि पत्रकार उपस्थित थे जिन्होंने भाजपा मंडल अध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह सेंगर के इस कार्य की सराहना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)