Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश / चाय नहीं बनाने पर व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

मध्य प्रदेश / चाय नहीं बनाने पर व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

उज्जैन : जिला पुलिस ने सोमवार के बताया कि उसने 41 वर्षीय एक व्यक्ति को कथित रूप से चाय नहीं बनाने को लेकर पत्नी की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने बताया कि घटना झारदा थाना क्षेत्र के घाटिया गांव में शनिवार को हुई।

झारदा थाने के प्रभारी विरेन्द्र सिंह ने बताया कि चाय नहीं बनाने को लेकर नाराज आरोपी ने अपनी 40 वर्षीय पत्नी पर कथित रूप से चकले से हमला कर दिया। उन्होंने बताया कि आरोपी उसके बाद पत्नी को अस्पताल ले गया, जहां उसने दावा किया कि पत्नी को करंट लगा है। अधिकारी ने बताया, लेकिन पीड़िता के शरीर पर कारंट लगने का कोई निशान नहीं था और बाद में उसकी मौत हो गई। उन्होंने बताया कि आरोपी लगातार पुलिस को भ्रमित करता रहा, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में वजह कुछ और ही नजर आयी। उन्होंने बताया कि आरोपी फरार हो गया था, लेकिन बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने बाद में पूछताछ के दौरान अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)