Friday , February 27 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी करने वाला व्यक्ति गिरफ्तार

जबलपुर : मध्य प्रदेश के जबलपुर में 27 वर्षीय एक व्यक्ति को पड़ोसी राज्य महाराष्ट्र से नकली नोटों की तस्करी के आरोप में बृहस्पतिवार को गिरफ्तार किया गया। मझोली पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सज्जन सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना पर आरोपी अरविंद बर्मन को जबलपुर जिले मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर नयागांव से पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उसके पास से 10,300 रुपए के नकली नोट बरामद किए हैं। ये नोट 200 और 500 रुपए के हैं। अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने पुलिस को बताया कि उसे महाराष्ट्र के नागपुर से नकली नोट मिले थे। आरोपी ने बताया कि वह अर्जुन नामक व्यक्ति के साथ नागपुर गया था, वहां उसे 40 हजार रुपये असली नोट देकर नकली नोट मिले थे। उन्होंने बताया कि आरोपी पूर्व में 40 हजार रुपए के नकली नोट बाजार में चला चुका है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)