Tuesday , April 28 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / भोपाल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्मोकिंग रोल पेपर बिक्री पर पहली FIR दर्ज

भोपाल में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, स्मोकिंग रोल पेपर बिक्री पर पहली FIR दर्ज

भोपाल

राजधानी में युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए पुलिस प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। इसी कड़ी में रातीबड़ थाना पुलिस ने नीलबड़ क्षेत्र में एक पान गुमठी संचालक के विरुद्ध स्मोकिंग रोल पेपर बेचने पर मामला दर्ज किया है। शासन द्वारा इस पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद भोपाल में यह अपनी तरह की पहली दंडात्मक कार्रवाई है।

मुखबिर की सूचना पर छापेमारी और जब्ती

रातीबड़ थाना प्रभारी रासबिहारी के अनुसार, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि नीलबड़ स्थित एक पान गुमठी पर प्रतिबंधित स्मोकिंग रोल पेपर धड़ल्ले से बेचे जा रहे हैं। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस टीम ने मौके पर छापेमारी की। जांच के दौरान गुमठी संचालक रवि कुमार के पास से स्मोकिंग रोल पेपर बरामद हुए, जिन्हें तत्काल जब्त कर लिया गया।