Thursday , March 12 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, ITBP के जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 7 जवान शहीद

जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा, ITBP के जवानों से भरी बस नदी में गिरी, 7 जवान शहीद

नई दिल्ली : जम्मू कश्मीर के पहलगाम में बड़ा हादसा हो गया है। यहां ITBP के जवानों से भरी एक बस नदी में गिर गई है। हादसे में 7 जवानों के शहीद होने की खबर मिली है और कई जवान घायल हुए हैं। घायल जवानों में से भी कई जवानों की हालत गंभीर है, इसलिए उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयरलिफ्ट करके श्रीनगर ले जाया गया है।

जिस बस का एक्सीडेंट हुआ है, उसमें कुल 39 जवान सवार थे। इसमें 37 जवान ITBP के थे और 2 जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। ये हादसा बस के ब्रेक फेल होने की वजह से हुआ है और ये जवान चंदनवाड़ी से पहलगाम की ओर जा रहे थे। ये वही जवान थे, जिनकी अमरनाथ यात्रा में ड्यूटी लगी हुई थी।

जानकारी के मुताबिक, जिस जगह पर ये हादसा हुआ, वहां बड़ी संख्या में सैलानी आते हैं। ऐसे में ये सवाल भी उठ रहा है कि ऐसी खतरे वाली जगह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा

जवानों से भरी बस के नदी में गिरने की खबर सुनकर आस-पास के इलाके में हड़कंप मच गया है। लोगों की भारी भीड़ यहां दिखाई दे रही है और जवानों को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। जितने जवान घायल हुए थे, उन्हें सबसे पहले पहलगाम के हॉस्पिटल में ले जाया गया था, इसके बाद जिन्हें ज्यादा गंभीर चोट लगी है, उन जवानों को श्रीनगर ले जाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)