Saturday , March 28 2026
ताज़ा खबर
होम / व्यापार / महिम मिश्रा को मिला भारत का प्रतिष्ठित रीज़नल पीआर अवॉर्ड्स 2021

महिम मिश्रा को मिला भारत का प्रतिष्ठित रीज़नल पीआर अवॉर्ड्स 2021

मुंबई : भारत के रीज़नल पीआर अवॉर्ड्स 2021, 40 अंडर 40 के पहले संस्करण के विजेताओं की आज घोषणा की गई जिसमे मध्य प्रदेश से भोपाल में एडफैक्टर्स पीआर के महिम मिश्रा को भारत का प्रतिष्ठित रीज़नल पीआर अवॉर्ड्स 2021 से सम्मान्नित किया गया। इन्हे यह अवार्ड बेस्ट क्राइसिस कम्युनिकेशन की श्रेणी में दिया गया।

IRPRA (इंडियाज़ रीज़नल पब्लिक रिलेशन्स अवॉर्ड्स) को मुख्य तौर पर 8 श्रेणियों में वर्गीकृत किया गया था, जिनमें CSR में एक्सीलेंस के लिए अवॉर्ड और स्टार्ट-अप कैटेगरी के लिए लीडिंग पीआर कैंपेन शामिल हैं। अवॉर्ड्स की इन श्रेणियों को मुख्य रूप से पूरे भारत की प्रतिभा को पहचानने के लिए पांच जोन्स- ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ, साउथ और सेंट्रल में विभाजित किया गया था। IRPRA के इस पहले संस्करण में 24 से अधिक राज्यों और देश के 363 आवेदकों के आवेदन देखे गए। यह अवॉर्ड्स इन पीआर प्रोफेशनल्स द्वारा वर्षों से किए गए सराहनीय कार्य का मूल्यांकन करने का अद्भुत माध्यम है।

IRPRA 2021 के विजेताओं का चयन एक प्रतिष्ठित जूरी पैनल द्वारा किया गया, जिसमें वरिष्ठ पीआर प्रोफेशनल्स, एक्सपर्ट्स, जर्नलिस्ट्स तथा कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स स्पेशलिस्ट्स जैसे रॉय पॉल (एसोसिएट वाईस प्रेसिडेंट, कॉर्पोरेट ब्रांड कस्टडियन, अदाणी ग्रुप), कविता लखानी (डायरेक्टर ऑपरेशन्स- वेबर शैंडविक), समीर कपूर (डायरेक्टर, एडफैक्टर्स पीआर), जयदीप चौधरी (कॉर्पोरेट अफेयर्स एवं कम्युनिकेशंस हेड- दीपक ग्रुप कंपनी), अर्चना मुथप्पा (कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन्स कंसल्टेंट्स), चारु रायजादा (काउन्सिल मेंबर, डब्ल्यूआईसीसीआई पीआर एवं डिजिटल मार्केटिंग), सीजे सिंह (कम्युनिकेशन स्ट्रैटेजिस्ट, ब्रांड कंसल्टेंट, पॉडकास्टर, कोरपीआर के ऑथर तथा फाउंडर सीईओ), सुनीता सुब्रमणियन (कम्युनिकेशन्स तथा डिजिटल मार्केटिंग, टैफे), क्रिष्मा सोलंकी (डायरेक्टर कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन पब्लिसिस मीडिया, पब्लिसिस ग्रुप), अतुल टकले (सीनियर एडवाइज़र, पीआर 24×7), मुकेश एस सिंह (न्यूज़ एडिटर एवं चीफ रिपोर्टर, द हितवादा), भास्कर मजूमदार (हेड- कॉर्पोरेट अफेयर्स, कम्युनिकेशंस, सीएसआर, डिजिटल, ईजीआईएस इंडिया) आदि शामिल हैं।

भारत के रीज़नल पीआर अवॉर्ड्स 2021 के पहले संस्करण के विजेताओं की सूची इस प्रकार है:

1. स्वाति चक्रबर्ती, वेस्ट बंगाल
2. रविंदर भारती, महाराष्ट्र
3. आतिश जयसिंघानी, महाराष्ट्र
4. हमद मोहम्मद अतीक रेहमान बरलष्कर, असम
5. रवि रंजन, बिहार
6. पुनीत कुमार, नई दिल्ली
7. महेश्वरा राव जी, आंध्र प्रदेश
8. ओजस्वी शर्मा, चंडीगढ़
9. शाहनवाज़ खान, महाराष्ट्र
10. पायल चौधरी, महाराष्ट्र
11. मोना जे खुराना, महाराष्ट्र
12. असीम अमिताव, ओडिशा
13. विशाल विन्सेंट, महाराष्ट्र
14. स्तुति सिंह, दिल्ली
15. महिम मिश्रा, मध्य प्रदेश
16. राजेश हिंगु, गुजरात
17. मनगिरीश सलेलकर, गोवा
18. जॉय संगीता, तमिलनाडु
19. शुभांकर बनर्जी, असम
20. अनुभूति श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़
21. प्रशांत बक्शी, गुजरात
22. नितिन जगद, राजस्थान
23. नेहा योगेंद्र सिंह, उत्तर प्रदेश
24. इंदरजीत कौर बरार, पंजाब
25. निकोल फर्नांडीस, नई दिल्ली
26. रेणुका, हरियाणा
27. रोहित छाबरा, उत्तराखंड
28. पिया ध्यानी, उत्तर प्रदेश
29. श्रुति मिश्रा, नई दिल्ली
30. मेडी अमृतकर, मुंबई
31. रिची डी एलेग्जेंडर, केरला
32. मधुश्री वर्मा, कर्नाटक
33. माधवी चौधरी, हरियाणा
34. संतोष चंद्रशेखर, कर्नाटक
35. हिमांशी चावड़ा, महाराष्ट्र
36. परिणीता नागरकर, महाराष्ट्र
37. जिष्णु लक्ष्मण, केरला
38. संजय सिंह, दिल्ली
39. इरफान चौधरी, महाराष्ट्र
40. मेघा छाबरा, नई दिल्ली

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)