Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / महिला मोर्चा का धन्यवाद सम्मेलन मंदसौर में संपन्न

महिला मोर्चा का धन्यवाद सम्मेलन मंदसौर में संपन्न

आम सभा, मंदसौर।
मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने प्रदेश में मामा की भूमिका का निर्वहन करते हुए लाड़ली लक्ष्मी योजना लागू की थी, जिससे प्रदेश की लाखों बालिकाओं के परिवारजनों को अर्थिक रूप से सबंल मिला। अब फिर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान भैया की भूमिका का निर्वहन करते हुए लाडली बहना योजना लाकर माता, बहनों को 1000 रूपये प्रतिमाह सीधे उनके खाते में भेजने का प्रण लिया है। यह बात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय सह कोषाध्यक्ष एवं सांसद सुधीर गुप्ता ने मंदसौर के कुशाभाऊ ठाकरे सभागार में मुख्यमंत्री द्वारा प्रदेश में चलायी जा रही लाडली बहना योजना को लेकर महिला मोर्चा द्वारा आयोजित ‘धन्यवाद सम्मेलन‘ को संबोधित करते हुए कही।

सम्मेलन को पार्टी की प्रदेश प्रवक्ता श्रीमती अर्चना चिटनीस ने संबोधित करते हुए कहा कि ईश्वर की बनाई सृष्टि को देश की माता बहनों ने अपने तपोबल से सहेज कर सशक्त बनाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने निरंतर मातृशक्ति को आत्मनिर्भर बनाने के लिए अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं बनायी है। जननी सुरक्षा योजना, मातृ वंदन योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना के बाद अब लाड़ली बहना योजना लाकर प्रदेश की 1 करोड़ से अधिक बहनों को पंजीकृत किया गया है। प्रदेश सरकार की योजनाओं से लाभ पाकर छात्राएं विभिन्न क्षेत्रों में अपना लोहा मनवा रही है। श्रीमती चिटनीस ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान योजना, बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओं योजना और उज्जवला योजना से देश और प्रदेश की करोड़ों माता बहनों का जीवन स्तर सुधरा है। आज भारत की नारी दुनिया के सामने एक सशक्त जननी के रूप में विद्यमान है।
किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बंशीलाल गुर्जर ने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य की श्रेणी से निकाल कर आर्थिक रूप से मजबूत और सशक्त बनाया है। जिससे मध्यप्रदेश की महिलाएं आर्थिक रूप से निरंतर मजबूत और सशक्त बन रही है।

महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती माया नारोलिया ने कहा कि महिला मोर्चा द्वारा प्रदेश में सुषमा स्वराज अवार्ड से विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करनी वाली महिलाओं का सम्मान किया। यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान को धन्यवाद देने के लिए आयोजित किए जा रहे है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त एवं समृद्ध बनाने के लिए कई योजनाएं संचालित कर रहे है। ऐसे पुनीत कार्य के लिए महिला मोर्चा मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को धन्यवाद देती है।
मंदसौर विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया ने कहा कि महिला जनप्रतिनिधियों ने लाडली बहना योजना के पंजीयन कराने में जबरदस्त भूमिका का निर्वाह किया है। मंदसौर में सर्वाधिक 70 प्रतिशत से अधिक पंजीयन किए गए है। एनजीओ के माध्यम से 60 से अधिक महिलाओं को निशुल्क ई-रिक्शा प्रदान कर उन्हे आत्मनिर्भर बनने की राह आसान की है। इस अवसर जिलाध्यक्ष नानालाल अटोलिया, डॉ.सुषमा आर्य एवं श्रीमती रमादेवी गुर्जर ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती निर्मला गुप्ता ने दिया। इस अवसर पर लाड़ली बहना का पंजीयन होने पर श्रीमति सुमित्रा पंवार एंव श्रीमति रूकमणी ने अपने विचारों को सबके सम्मुख रखा और मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)