Sunday , February 22 2026
ताज़ा खबर
होम / देश / भारत आ रहे चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग के स्वागत में लगने वाले फ्लैक्स बोर्डों को मद्रास हाईकोर्ट की मंजूरी

भारत आ रहे चीनी राष्ट्रपति चिनफिंग के स्वागत में लगने वाले फ्लैक्स बोर्डों को मद्रास हाईकोर्ट की मंजूरी

भारत आ रहे चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग के स्वागत में लगने वाले फ्लैक्स बोर्डों को मद्रास कोर्ट ने मंजूरी दे दी है। केंद्र और तमिलनाडु सरकार द्वारा चेन्नई हवाई अड्डे से महाबलीपुरम तक फ्लैक्स बोर्डों लगाने की अनुमति मांगी थी, जिसे मद्रास उच्च न्यायालय ने गुरुवार को मंजूरी दे दी है। बता दें कि उच्च न्यायालय ने 23 साल की महिला इंजीनियर की मौत के बाद राज्य में किसी भी तरह के बैनर, होर्डिंगस फ्लैक्स बोर्ड आदि को लगाने से मना कर दिया था।

चीनी राष्ट्रपति भारत दौरे पर आ रहे हैं। वह(शी चिनफिंग) अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ चेन्नई के पास महाबलीपुरम का दौरा करेंगे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच अनौपचारिक शिखर सम्मेलन के दौरान मुलाकात होगी। दोनों नेताओें के बीच यह दूसरी अनौपचारिक मुलाकात बताई जा रही है। हालांकि, भारत की ओर मुलाकात की तारीखों की औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है।

महाबलीपुरम में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

तमिलनाडु के शहर महाबलीपुरम में प्रधानमंत्री मोदी और शी जिनपिंग की मुलाकात होगी। इसको लेकर महाबलीपुरम स्वागत के लिए तैयार भी है। यहां सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है, साथ ही तटों पर पानी से जुड़ी खेल गतिविधियों पर बैन लगा दिया गया है। इसके लिए कोवलम से महाबलीपुरम तक 20 किलोमीटर के दायरे में सुरक्षा को लेकर खास प्रबंध किए जा रहे हैं। इस दौरान यहां किसी तरह की सर्फिंग, पैडलिंग, डाइविंग या तैरने की अनुमति नहीं होगी।

बता दें कि पुराने जमाने में महाबलीपुरम के चीन से व्यापारिक संबंध थे। इसलिए ही यह याद दिलाने को पीएम मोदी ने जिनपिंग से मुलाकात करने को यह शहर चुना। यह चेन्नई से करीब 60 किलो. दूर है।

जानकारी के मुताबिक, इस अनौपचारिक बैठक से पहले चीनी प्रतिनिधि मंडल को सभी इंतजामों से अवगत कराया दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट के हवाले से बताया गया कि हाल में विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और तमिलनाडु सरकार के बीच चेन्नई में मुलाकात हुई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)