Friday , July 3 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश की पहली महिला सिक्योरिटी एजेंसी शुरू होगी रक्षिता वेलफेयर सोसाइटी ने किया रक्षिता वाहिनी का गठन

मध्यप्रदेश की पहली महिला सिक्योरिटी एजेंसी शुरू होगी रक्षिता वेलफेयर सोसाइटी ने किया रक्षिता वाहिनी का गठन

आम सभा, धर्मेंद्र साहू, भोपाल। भोपाल गैर सरकारी संगठन रक्षिता वेलफेयर सोसाइटी द्वारा सिक्योरिटी एजेंसी का शुभारंभ किया गया। इसके लिए संस्था ने ‘रक्षिता वाहिनी का गठन किया है। रक्षिता वेलफेयर सोसाइटी की चेयरपर्सन डॉ. श्रीमती बीज त्रिपाठी ने मीडिया के साथ यह बात साझा की।

मध्यप्रदेश में यह पहली बार होगा जब महिलाओं द्वारा संचालित एक ऐसी सिक्योरिटी एजेंसी अस्तित्व में आयी है, जिसमें केवल महिलाओं की ही सेवाएं ली जाएगी। इसके लिए चुनी गयी महिलाओं को आत्मरक्षा सहित दूसरों की रक्षा करने की ट्रेनिंग भी दी गयी है। ‘रक्षिता वाहिनी’ में महिला बाउंसर्स भी शामिल की गयी है। संस्था अब तक करीब 20 महिला गार्ड्स की नियुक्ति सबूरी सिक्युरिटी संस्था द्वारा किया जा चुका है जिसके संस्थापक मेजर शैलेन्द्र राणा ने बताया कि आने वाले समय में इनकी संख्या और बढ़ाई जाएगी।

रक्षिता वाहिनी के गठन का उद्देश्य समाज में नारी शक्ति को प्रोत्साहन देने सहित उन्हें आजीविका का नया क्षेत्र उपलब्ध कराना भी है। संस्था द्वारा महिलाओं के लिए पूरे प्रदेश में निःशुल्क आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर लगाए जाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)