आम सभा, भोपाल : मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव मध्य प्रदेश शासन को पत्र लिखकर यह मांग की है कि वित्त विभाग के द्विभाषी निकलने वाले आदेशों के कारण प्रदेश के कर्मचारियों को भारी नुकसान हो रहा है जहां छठवें वेतनमान में प्रदेश के कर्मचारियों को वेतन वृद्धि प्रदान की गई थी उस वक्त करीब दो लाख कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ 12 महीने के बाद ना होकर 13 से 17 महीने बाद लाभ प्राप्त हुआ था. वही सातवें वेतनमान में कर्मचारियों को पुनः पदोन्नति या समयमान वेतनमान प्राप्त करने पर वेतन वृद्धि में 6 माह का नुकसान हो रहा है कुल मिलाकर वित्त विभाग ने स्लो पाइजन के आधार पर कर्मचारियों को आर्थिक नुकसान कर रहा है मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ मांग करता है की सरकार कर्मचारियों के आर्थिक नुकसान को कम कर नीतिगत निर्णय लेकर राज्य कर्मचारी संघ के पत्र अनुसार आदेश जारी करे.
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ ने मुख्य सचिव मध्यप्रदेश शासन को पत्र लिखकर यह मांग की