Wednesday , October 29 2025
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का वार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन देवास में संपन्न

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का वार्षिक प्रादेशिक अधिवेशन देवास में संपन्न

आम सभा, देवास : मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ का 17वा प्रादेशिक अधिवेशन दीपक जोशी पूर्व मंत्री मध्य प्रदेश शासन के मुख्य अतिथि एवं सुरेंद्र नाथ सिंह पूर्व विधायक मध्य क्षेत्र भोपाल के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ कार्यक्रम के अध्यक्ष मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने की उपरोक्त अधिवेशन में मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रादेशिक कार्यकारिणी के चुनाव संपन्न कराए गए निर्वाचन अधिकारी एमपी दिवेदी द्वारा सदन से निर्वाचन हेतु पैनल प्राप्त किया गया एक ही पैनल प्राप्त होने के पश्चात समय व्यतीत होने पर निर्वाचन अधिकारी एमपी दिवेदी जी के द्वारा निर्विरोध रूप से जितेंद्र सिंह को प्रदेश अध्यक्ष राजकुमार चंदेल को प्रदेश महामंत्री एवं पंकज श्रीवास्तव को प्रदेश कोषाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किया गया.

मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के अधिवेशन में आज अन्य मान्यता प्राप्त कर्मचारी संगठनों में प्रमुख रूप से अपाक्स के भुवनेश पटेल स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के एस बी सिंह राजपत्रित अधिकारी संघ के अशोक शर्मा वन कर्मचारी संघ के निर्मल तिवारी नगर निगम नगर पालिका कर्मचारी संघ के सुरेंद्र सिंह सोलंकी पेंशनर एसोसिएशन के एलएन कैलासिया पंचायत सचिव संगठन के दिनेश शर्मा मध्य प्रदेश पटवारी संघ के अध्यक्ष उपेंद्र सिंह बघेल एवं सहायक शिक्षक संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष सुभाष शर्मा आदि कर्मचारी नेताओं ने अपनी उपस्थिति देकर मध्य प्रदेश राज्य कर्मचारी संघ के प्रतिनिधियों को संबोधित किया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)