Sunday , February 15 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्यप्रदेश सरकार ने नसरूल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा

मध्यप्रदेश सरकार ने नसरूल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा

भोपाल : मध्यप्रदेश में हाल में कुछ स्थानों का नाम बदलने के बाद राज्य सरकार अब एक अन्य कस्बे नसरूल्लागंज का नाम बदलने की योजना बना रही है। नसरूल्लागंज प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बुधनी विधानसभा क्षेत्र में आता है। चौहान ने रविवार को भोपाल से करीब 90 किलोमीटर दूर नसरूल्लागंज में एक खेल कार्यक्रम के समापन समारोह को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘नसरूल्लागंज का नाम बदलकर भेरूंदा करने का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा गया है।” इसके लिए प्रदेश के मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने जहां मुख्यमंत्री पर सांप्रदायिक एजेंडे को आगे बढ़ाने का आरोप लगाया, वहीं सत्तारूढ़ भाजपा ने जोर देकर कहा कि राज्य सरकार विकास पर ध्यान केंद्रित कर रही है। इस साल फरवरी में मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य के होशंगाबाद शहर का नाम बदलकर नर्मदापुरम और बाबई कस्बे का नाम बदलकर प्रसिद्ध हिंदी कवि और पत्रकार माखनलाल चतुर्वेदी के नाम पर माखन नगर किया है। पिछले साल नवंबर में हबीबगंज रेलवे स्टेशन का नाम बदलकर रानी कमलापति के नाम पर ‘रानी कमलापति रेलवे स्टेशन’ किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)