भोपाल की कुल 7 विधानसभा सीटों पर मतगणना जारी है। आतिफ अकील भोपाल उत्तर, भगवानदास सबनानी भोपाल दक्षिण-पश्चिम के नए विधायक. भोपाल उत्तर से कांग्रेस प्रत्याशी आतिफ अकील ने भाजपा के आलोक शर्मा को 27086 मतों से पराजित किया। मध्य से कांग्रेस प्रत्याशी आरिफ मसूद ने भाजपा के ध्रुवनारायण सिंह को 16233 मतों से शिकस्त दी है। बैरसिया सीट से भाजपा के विष्णु खत्री ने लगातार तीसरी बार जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस की जयश्री हरिकिरण को 25397 मतों से पराजित किया। हुजूर से भाजपा प्रत्याशी रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस के नरेश ज्ञानचंदानी को 97910 मतों से पराजित किया है। दक्षिण-पश्चिम से भाजपा के भगवान दास सबनानी ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के पीसी शर्मा चुनाव हार गए हैं। जानिए भोपाल की सभी विधानसभाओं का हाल,
भोपाल उत्तर :
आतिफ आरिफ अकील (कांग्रेस) – आतिफ अकील 27086 वोटों से जीते
आलोक शर्मा (भाजपा) – हारे
भोपाल दक्षिण-पश्चिम :
पीसी शर्मा (कांग्रेस) – हारे
भगवानदास सबनानी (भाजपा) – भगवान दास सबनानी 16000 से जीते
नरेला :
मनोज शुक्ला(कांग्रेस) – हारे
विश्वास सारंग (भाजपा) – विश्वास सारंग 24199 से जीते
बैरसिया :
जयश्री हरिकरण (कांग्रेस) – हारे
विष्णु खत्री (भाजपा) – विष्णु खत्री 25495 वोटों से जीते
भोपाल मध्य :
आरिफ मसूद (कांग्रेस) – आरिफ मसूद 16233 वोटों से जीते
ध्रुवनारायण सिंह (भाजपा) – हारे
गोविंदपुरा :
रवींद्र साहू (कांग्रेस) – हारे
कृष्णा गौर (भाजपा) – कृष्णा गौर 106335 से जीतीं
हुजूर :
नरेश ज्ञानचंदानी (कांग्रेस) – हारे
रामेश्वर शर्मा (भाजपा) – रामेश्वर शर्मा 97405 से जीते