Saturday , July 27 2024
ताज़ा खबर
होम / राजनीति / मध्यप्रदेश चुनाव : कांग्रेस की चौथी सूची में 29 प्रत्याशियों के नाम

मध्यप्रदेश चुनाव : कांग्रेस की चौथी सूची में 29 प्रत्याशियों के नाम

भोपाल

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने बुधवार देर शाम 29 उम्मीदवारों की चौथी सूची जारी की। इनमें 27 नए नाम हैं, जबकि पहले से घोषित दो प्रत्याशियों को बदला गया है। इस लिस्ट में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह के साले संजय सिंह का नाम है, जो हाल ही में कांग्रेस में शामिल हुए हैं। उन्हें वारासिवनी से टिकट दिया गया है। कांग्रेस ने पहली सूची में 155, दूसरी सूची में 16 और तीसरी सूची में 13 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पार्टी अब तक 211 नाम तय कर चुकी है। फिलहाल 19 प्रत्याशियों के नामों का खुलासा होना बाकी है। राज्य में 28 नवंबर को मतदान होना है, जबकि 11 दिसंबर को परिणाम आएंगे।

कांग्रेस ने भोपाल की गोविंदपुरा और हुजूर विधानसभा के साथ इंदौर की पांच सीट पर प्रत्याशी घो‌‌षित नहीं किए हैं। इसके अलावा 2 सीटों पर फेरबदल किया है। बुरहानपुर से हामिद काजी का टिकट काटकर रविंद्र महाजन को दिया गया है। दूसरा टिकट सिरोंज में बदला गया। यहां से अशोक त्यागी की जगह मसर्रत शाहिद पर भरोसा जताया गया है।

विधानसभा    उम्मीदवार
1 भिंड रमेश दुबे
2 गोहद – एससी रनवीर जाटव
3 ग्वालियर दक्षिण प्रवीण
4 दमोह राहुल सिंह लोधी
5 हटा – एससी हरीशंकर चौधरी
6 बांधवगढ़ – एसटी डॉ. ध्यान सिंह परस्ते
7 जबलपुर पूर्व – एससी लखन घंगौरिया
8 निवास-एसटी डॉ. अशोक मसकोले
9 बालाघाट विश्वेश्वर भगत
10 वारासिवनी संजय सिंह मसानी
11 कटनगी तमलाल सहारे
12 सिरोंज मसर्रत शहीद
13 सुजालपुर रामवीर सिकरवार
14 खंडवा – एससी कुंदन मालवीय
15 पंधना छाया मोर
15 बुरहानपुर रवींद्र महाजन
17 खरगौन रवि जोशी
18 पंसीमल-एसटी चंद्रभागा किरारे
19 देपालपुर विशाल पटेल
20 इंदौर – 1 प्रीति अग्निहोत्री
21 इंदौर – 4 सुजीत सिंह चड‌्डा
22 महिदपुर सरदार सिंह चौहान
23 उज्जैन उत्तर राजेंद्र भारती
24 उज्जैन दक्षिण राजेंद्र वशिष्ठ
25 रतलाम शहर प्रेमलता दवे
26 मंदसौर नरेंद्र नहाता
27 मल्हरगढ़-एससी परशुराम सिसौदिया
28 अलोट-एसएसी मनोज चावला
29 जवाद राजकुमार अहीर

बालाघाट की वारासिवनी सीट से मांग रहे थे टिकट
संजय वारासिवनी से टिकट मांग रहे थे। वे राजनीतिक रूप से यहीं सक्रिय हैं। भाजपा की पहली सूची में वारासिवनी से वर्तमान विधायक योगेन्द्र निर्मल को प्रत्याशी घोषित किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)