Sunday , May 10 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / इलेक्ट्रिक शॉक लगने से घायल हुई महिला को डायल-100 ने अस्पताल पहुँचाया

मध्य प्रदेश / इलेक्ट्रिक शॉक लगने से घायल हुई महिला को डायल-100 ने अस्पताल पहुँचाया

आम सभा, धार। राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम भोपाल में सूचना प्राप्त हुई कि जिला धार के थाना कानवन के अंतर्गत रंगाराखेड़ी गाँव में एक महिला इलेक्ट्रिक शॉक लगने से घायल हो गई है। अस्‍पताल ले जाने के लिए पुलिस सहायता की आवश्‍यकता है। जिले की डायल-100 वाहन को घटना का विवरण देकर मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-100 स्टाफ ने घटना स्थल पर पहुँचकर पाया कि एक 35 वर्षीय महिला का सिर बिजली के तार से टच हो जाने के कारण महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी है। डायल-100 स्‍टाफ ने घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)