आम सभा, भोपाल : देश में वैक्सीनेशन कार्य को एक वर्ष पूर्ण हो गया है। मध्यप्रदेश में वैक्सीनेशन प्रारंभ होने के पहले दिन 16 जनवरी 2020 से ही उत्साहजनक वातावरण का निर्माण किया गया। स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं ने खेतों-खलिहानों तक जाकर वैक्सीनेशन किया। किशोर वर्ग भी वैक्सीनेशन से लाभान्वित हो रहा है। गत 3 जनवरी से प्रारंभ किशोरों के वैक्सीनेशन के कार्य में मध्यप्रदेश ने राष्ट्रीय औसत 50 प्रतिशत के मुकाबले 20 प्रतिशत अधिक उपलब्धि हासिल की है। मध्यप्रदेश ने इस श्रेणी के पात्र किशोरों में से 70 प्रतिशत वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूर्ण कर लिया है।
गर्भवती महिलाओं के वैक्सीनेशन में भी मध्यप्रदेश अन्य प्रदेशों से आगे है। प्रदेश की करीब 7 लाख गर्भवती महिलाओं को वैक्सीन के डोज लगाए जा चुके हैं।