
आम सभा, भोपाल : पंजाब के संगरूर में 4 से 8 दिसम्बर, 2019 तक खेली जा रही राष्ट्रीय शालेय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में मध्य प्रदेश राज्य एथलेटिक्स अकादमी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आज एक स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक मध्य प्रदेश को दिलाए। अकादमी के खिलाड़ी बजरंगी प्रजापति ने 5 हजार मीटर पैदल चाल में नया राष्ट्रीय रिकार्ड बनाते हुए 20ः42.71 मिनट/सेकेंड में रैस पूरी कर मध्यप्रदेश को स्वर्ण पदक दिलाया। वर्ष 2018 में उत्तराखण्ड के खिलाड़ी परमजीत सिंह के 20ः53.65 मिनट/सेकेंड के रिकार्ड को तोड़ते हुए बजरंगी ने स्वर्ण पदक अर्जित किया।
प्रतियोगिता के लांग जम्प इवेन्ट में अविनाश कुमार ने 7.09 मीटर की छलांग लगाकर रजत पदक जीता। जबकि 1500 मीटर दौड़ में अकादमी के खिलाड़ी अर्जुन वास्कले (3ः54.25 मि/से.) ने रजत तथा अभिषेक ठाकुर (3ः54.37 मि./से.) और बुशरा खान गौरी (4ः39.59 मि./से.) ने एक-एक कांस्य पदक अर्जित किया।
Dainik Aam Sabha