Tuesday , October 22 2024
ताज़ा खबर
होम / देश / एलपीजी कीमत में कटौती, गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

एलपीजी कीमत में कटौती, गैस सिलेंडर हुआ सस्ता

नई दिल्ली: आज महीने की पहली तारीख है। इस दिन पेट्रोल-डीजल और एलपीजी सिलेंडर बेचने वाली सरकारी कंपनियां प्राइस रिवीजन करती है। आज इंडियन ऑयल, एचपीसीएल और बीपीसीएल ने एलपीजी सिलेंडर की कीमत में कटौती की है। जी हां, इन कंपनियों ने 19 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में 30 रुपये की कटौती की है। नई दरें आज सुबह छह बजे से लागू भी हो गई हैं।

सुबह-सुबह आई खुशखबरी

इंडियन ऑयल से मिली जानकारी के अनुसार अब राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 19 किलो वाले कामर्शियल या हलवाई सिलेंडर की कीमत घट कर 1646 रुपए हो गई है। कोलकाता में इस सिलेंडर की कीमत 1756 रुपए, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में 1598 रुपए और चेन्नई में 1809.50 रुपए हो गई है।

रसोई गैस सिलेंडर में क्या

आज रसोई गैस सिलेंडर यानी कि 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इस सिलेंडर का उपयोग घरों में खाना पकाने में होता है। इसलिए इसे रसोई गैस का सिलेंडर कहते हैं। दिल्ली में आज इस सिलेंडर की कीमत 803 रुपये है। कोलकाता में यह सिलेंडर 829 रुपये का है जबकि मुंबई में 802.50 रुपये और चेन्नई में 8181.50 रुपये है।