Thursday , March 19 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / उत्तर प्रदेश / प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

उत्तर प्रदेश / प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या की

शाहजहांपुर : विवाह नहीं कर पाने से दुखी प्रेमी जोड़े ने झोपड़ी में फांसी लगाकर कथित रूप से आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुवाया थाना क्षेत्र के रहने वाले रोहित (22) का पड़ोसी गांव लक्ष्मीपुर में रहने वाली नीलम (17) से प्रेमसंबंध था। दोनों एक ही बिरादरी के थे और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकन परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने बताया कि विवाह नहीं होने से दुखी होकर झोपड़ी में रह रहे रोहित ने नीलम को शुक्रवार रात में बुलाया और झोपड़ी की मुंडेर की बल्ली में तार की मदद से दोनों ने फांसी लगा ली। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)