Saturday , February 21 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / रिश्वत लेते लोकयुक्त पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, बरेली में किसान से पटवारी ने की थी 25000 रुपए की मांग

रिश्वत लेते लोकयुक्त पुलिस ने रंगे हाथ किया गिरफ्तार, बरेली में किसान से पटवारी ने की थी 25000 रुपए की मांग

* भोपाल लोकायुक्त के 10 सदस्यीय ट्रैप दल ने की कार्रवाई

(उमेश चौबे)

आम सभा,बरेली।

किसान से बटान व सीमांकन के लिए पंद्रह हजार रुपए की रिश्वत मांग रहे पटवारी को भोपाल लोकायुक्त पुलिस के दस सदस्यीय दल ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

लोकायुक्त टीआई मनोज पटवा ने जानकारी देते हुए बताया कि आवेदक राघवेन्द्र सिंह धाकड़ निवासी ग्राम बाग पिपरिया तहसील बरेली जिला रायसेन के द्वारा पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल को 24 अप्रैल को लिखित शिकायत की गई कि उसके द्वारा विक्रय की गई 9 डेसिमल जमीन के बटान के सुधार के लिए तहसील बरेली में आवेदन किया था। और इस काम के लिए जब आवेदक हल्का पटवारी रामनारायण सक्सेना से मिला तो उसने 7000 रुपए रिश्वत की मांग की। आवेदक की शिकायत का सत्यापन कराने पर शिकायत सही पाई गई। और पटवारी द्वारा जमीन का सीमांकन करने सहित पूरे काम के लिए 25000 रुपए रिश्वत की मांग की जाना पाया गया। गुरुवार 27 अप्रैल को दोपहर लगभग 3 बजे पुलिस अधीक्षक लोकायुक्त भोपाल के निर्देशन में 10 सदस्यीय ट्रैप दल द्वारा बरेली जिला रायसेन में प्रतिभा परिषद स्कूल स्थित पटवारी रामनारायण सक्सेना पिता शीतल प्रसाद सक्सेना, पटवारी हल्का न, 54 तहसील बरेली जिला रायसेन के कार्यालय में पटवारी रामनारायण सक्सेना को आवेदक से 15000 रुपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)