आम सभा, भोपाल ।
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता राजेंद्र सिंह ने प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह पर हल्ला बोला है राजेंद्र सिंह ने बड़ा खुलासा करते हुए कहां कि शिवराज सिंह ने प्रदेश के करोड़ों लोगों को छला है। मध्यप्रदेश में उपचुनाव में जनता का प्यार पाने के उद्देश्य से उन्होंने अपनी कोविड 19 की जाली रिपोर्ट तक बनवाई है उन्होंने बताया कि चिरायु अस्पताल में धन वाले लोगों का अड्डा बन चुका है। वहां गरीबों का इलाज तक नहीं होता है ऐसे में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी को जनता के सामने यह बताना चाहिए कि पिछले 16 सालों में ऐसा सरकारी अस्पताल नहीं बना सके जहां वह खुद का इलाज करवा सके। मुख्यमंत्री को खुद प्राइवेट अस्पताल में जाकर इलाज करवाने की क्या जरूरत थी। राजन सिंह ने तंज कस्ते हुए भारतीय जनता पार्टी से पूछा है यह कैसा इंसाफ है कि जनता सरकारी अस्पताल में लाइन लगाए। नेता प्राइवेट अस्पताल में मौज उड़ाए। राजन सिंह ने प्राइवेट अस्पताल द्वारा जारी रिपोर्ट 23 जुलाई 2020 दिखाते हुए पूछा कि भोपाल स्थित प्राइवेट चिरायु अस्पताल बताए हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री का इलाज करने वाले व हेल्थ बुलेटिन जारी करने वाले गोयनका कौन है। उन्होंने हेल्थ बुलेटिन पर हस्ताक्षर क्यों नहीं किए? उन्होंने हेल्थ बुलेटिन पर अपना पदनाम व मोहर क्यों नहीं लगाया।
आज प्रदेश की करोड़ों जनता जानना चाहती है कि गोयनका ने मुख्यमंत्री की हेल्थ बुलेटिन अपनी जानकारी क्यों छुपाई। राजन सिंह ने कहा कि यह एक बड़ी साजिश है। जनता को भ्रमित करने की इसके लिए तुरंत भोपाल चिरायु अस्पताल का रद्द किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री की कोरोना संबंधित जारी हेल्थ बुलेटिन जांच हो व जो चिकित्सा परिषद विनियम 2002 की धारा 1.4 तथा अन्य कई नियमों का उल्लंघन किया गया गया है। इसके लिए संबंधित चिकित्सक पर तत्काल कारवाही की जाए। मध्यप्रदेश की जनता को यह बताएं आखिर कोवीड 19 संबंधित अफवाह को पूरे प्रदेश में फैलने की जरूरत क्या थी।