Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / आओ मिलकर जश्ने आज़ादी मनाएं – आरिफ मसूद

आओ मिलकर जश्ने आज़ादी मनाएं – आरिफ मसूद

– स्वतंत्रता आन्दोलन में मुस्लिम धर्मगुरूओं की भागीदारी के विषय पर विभिन्न चौराहों पर बच्चों की प्रतियोगिता का आयोजन

आम सभा(नि.प्र.)भोपाल। विधायक आरिफ मसूद ने शनिवार को पत्रकारों से चर्चा करते हुए बताया की आरिफ मसूद फैन्स क्लब द्वारा लगातार पिछले 10 वर्षों से जश्ने आजादी का पखवाड़ा मनाया जाता रहा है इस वर्ष भी यह कार्यक्रम 07 अगस्त से प्रारम्भ होकर 14 अगस्त तक विभिन्न चौराहों पर आयोजित किया जाएगा जिसमें 05 वीं से 12 वीं तक के छात्र-छात्राएं इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे एवं हिन्दुस्तान की आज़ादी में “उलामा की कुर्बानी” के विषय पर अपने विचार रखेंगे, इस प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी बच्चों को ट्रॉफी व नगद पुरस्कार वितरण किया जाएगा।

विधायक आरिफ मसूद ने पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य जंगे आज़ादी में भाग लेने वाले मुस्लिम शहीद उलामा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम तारीख के पन्नों से सोची समझी साजिश के तहत हटाए जा रहे हैं आने वाली नस्लों में मुसलमानों के लिए नफरत पैदा की जा रही है इस नफरत को मिटाने के लिए और मुल्क में अमन और भाईचारा बनाए रखने के लिए आने वाली नस्लों को इस पखवाड़े के माध्यम से हम बताना चाहते हैं कि जंगे आज़ादी में लाखों मुस्लिम धर्मगुरूओं ने अपने जान की कुर्बानी देकर हमें अंग्रेज़ों से आजादी दिलाई है। हमारी कोशिश है कि आजादी के सुनहरे इतिहास को सबके सामने लाया जाए और इस आजादी की लड़ाई में मदरसों के तलबा और उलेमाए दीन की कुर्बानियों को याद किया जाए आरिफ मसूद फैन्स क्लब की कोशिश है कि हम अपने मुस्लिम धर्मगुरूओं की कुर्बानी को याद रखें और आने वाली नस्लों को इसके बारे में बताएं इसी मकसद के तहत हम गत 10 वर्षों से जंगे आजादी के पखवाड़े का आयोजन कर रहे हैं। ताकी हमारे मार्डन ज़माने की नस्लों को यह पता चले की हिन्दुस्तान की आज़ादी हमारे उलमा की कुर्बानी के बदले हमें मिली है।

पत्रकारवार्ता में आरिफ मसूद फैन्स क्लब के अध्यक्ष अब्दुल नफीस, काज़ी अज़मत शाह मक्की भी उपस्थित थे। कार्यक्रम इस प्रकार रहेगा 07 अगस्त को रात्रि समय 08 बजे से स्थान काजी कैम्प चौराहे पर, 10 को छावनी, 11 को बरखेड़ी मस्जिद गौरियान के पास, 12 को रेतघाट, 13 को बुधवारा चारबत्ती चौराहे पर कार्यक्रम का समापन 14 अगस्त शब्बन चौराहे पर विभिन्न चौराहों पर भाग लेने वाले सभी फस्ट, सेकण्ड और थर्ड आने वाले बच्चों के साथ साथ उन सभी भाग लेने वाले बच्चों को जिन्होने कार्यक्रम में प्रस्तुति दी है को भी पुरस्कृत किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)