
– डेंगू और मलेरिया से बचाव को प्राथमिकता दे, बुखार आने पर तुरंत जांच कराए
आम सभा, भोपाल : भोपाल जिले में मलेरिया और डेंगू से बचाव के लिए लगातार व्यापक सर्वे और परीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। साथ ही शहरी स्वास्थ्य पोषण दिवस में आई गर्भवती महिलाओं को मच्छरदानी में सोने हेतु समझाइश दी, चूंकि गर्भवती महिला और 0 से 5 वर्ष तक के बच्चे को मलेरिया और डेंगू का खतरा ज्यादा रहता है।
डेंगू सप्ताह के अंतर्गत जिला स्वास्थ्य समिति भोपाल, मलेरिया विभाग, एम्बेड टीम फैमिली हेल्थ इंडिया, भोपाल जिले में सोमवार को वार्ड क्रमांक – 55, 56, 57, 58 और 64 में कैलाश नगर, बागसेवनिया, दुर्गा नगर, शिवजी नगर और आनंद नगर में घर-घर जाकर डेंगू लार्वा सर्वे किया । साथ ही लोगों को साफ-सफाई रखने हेतु शपथ दिलाई गई, घर के अंदर कूलर को देखा, अंडरग्राउंड पानी की सीमेंट की टंकी में लार्वा नष्टीकरण हेतु ओइल्फिल्मइंग कराई गई।
मलेरिया एवं डेंगू उन्मूलन हेतु आशा को ई-मॉड्यूल के माध्यम से प्रशिक्षण भी दिया गया जिसमें बाग सेवनिया, आनद विहार, कैलाश नगर की आशा कार्यकर्ता शामिल थी।
इस दौरान जिला समन्वयक एम्बेड परियोजना डॉ. संतोष भार्गव ने लोगों को बताया कि अगर हमे डेंगू से बचना है तो हमारे घर मे पल रहे लार्वा को सबसे पहले नष्ट करना होगा एवं घर के अंदर सभी जल स्रोतों को साफ रखना होगा ।
प्रति सात दिवस में साफ-सफाई हेतु ध्यान देना होगा, *हर रविवार, मच्छर पर वार* अभियान चलाना जरूरी है, चूंकि अभी इस महामारी के दौरान सभी लोग घर पर ही है। इस समय का फायदा लेकर हम अपने आसपास साफ-सफाई की ओर ध्यान दे। प्रोग्रामम एसोसिएट सहित सभी बीसीसीएफ व आशा उपस्थित रही। इसके साथ ही कोरोना से बचाव हेतु लोगों को डबल मास्क लगाने,सोशल डिस्टेंस का पालन करने और घरों में ही रहने की सलाह दी।
Dainik Aam Sabha