Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / चंदेरी / शिकारी के फंदे में फंसने से तेंदुआ की मौत

चंदेरी / शिकारी के फंदे में फंसने से तेंदुआ की मौत

– इमलिया गांव की घटना हाल ही में कटी घाटी के आसपास देखी गई थी तेंदुआ की हलचल

आम सभा, विशाल सोनी, चंदेरी।शहर से सात आठ किलोमीटर दूर इमलिया गांव के एक खेत में बुधवार को मादा तेंदुआ की मौत हो गई।वन विभाग के अनुसार तेंदुआ खेत की कंटीली बागड में फंस गया था जिससे दम घुटने से उसने दम तोड दिया।वन विभाग के अनुसार घटना बुधवार सुबह 4-5बजे की बताई जा रही है। बताया गया कि इमलिया गांव में खेत की बागड में यह तेंदुआ फंसा पाया गया था।

इससे पहले इस इलाके में ऐसी कोई घटना घटित नहीं हुई थी। ऐसे में ग्रामीण सकते में आ गए। इस घटना की सूचना रामनगर विकास दल ने वनविभाग को दोपहर डेढ़ बजे दी।जिसके बाद वनविभाग की टीम मौके पर पहुंची। मामला की गंभीरता को देखते हुए संबंधित अधिकारियों को सूचना दी गई। इसके बाद टीम के साथ मौके पर वनमंडाधिकारी अंकित पांडे,उप वनमंडाधिकारी,वन परिक्षेत्राधिकारी पहुंचे। तेंदुआ के शव को एनटीसीए प्रोटोकॉल के तहत मौका नक्शा बना कर विक्रमपुर चौकी लाया गया। तेंदुआ की उम्र चार वर्ष बताई गई है। जिसकी मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सामने आ पायेगी।

तेंदुआ विचरण क्षेत्र है चंदेरी

जिले भर में केवल चंदेरी क्षेत्र में ही तेंदुआ पाया जाता है। वैसे इनके दर्शन दुर्लभ ही होते हैं। लेकिन किला कोठी होटल, प्राणपुर घाटी के आसपास कई बार तेंदुआ देखा गया।किला कोठी होटल के कर्मचारियों ने बताया कि उन्होंने कई बार हलचल महसूस की।हाल ही कुछ दिनों में रामनगर की कटी घाटी पर तेंदुआ देखा गया था। आसपास इसी इलाके में यह मृत पाया गया है।

जंगली सूअर को पकड़ने लगातें हैं फंदा

संभवतः जिले के हालिया इतिहास में किसी भी बड़े जानवर शिकार का पहला मामला है। वैसे भी जिले में तेंदुआ की संख्या वनविभाग को भी ज्ञात नहीं है। इमलिया में मिले तेंदुआ का शव क्लच वायर के फंदे में फंसा हुआ मिला।माना जा रहा है कि सुअर को फांसने के लिए यह फंदा बनाया होगा जिसमें आकर तेंदुआ फंस गया होगा। जिससे उसकी मौत हो गई होगी।

इनका कहना है –

चंदेरी के नजदीक इमलिया गांव में तेंदुआ का शव मिला है।इसकी उम्र लगभग चार वर्ष है।एन टी सी ए प्रोटोकॉल के तहत इसका पोस्टमार्टम किया गया है। अज्ञात के विरुद्ध प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
– अंकित पांडे, वनमंडाधिकारी अशोकनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)