Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / देहात भोपाल पुलिस में विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” का शुभारंभ

देहात भोपाल पुलिस में विशेष जागरूकता अभियान “अभिमन्यु” का शुभारंभ

(राजेन्द्र शर्मा)
आम सभा, बैरसिया।

पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु संचालित किए जाने के पालन में अभय सिंह पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल, डॉ मोनिका शुक्ला उप- पुलिस महानिरीक्षक देहात जोन भोपाल द्वारा निर्देशित किया गया था । श्रीमती किरण लता केरकेट्टा पुलिस अधीक्षक जिला देहात, भोपाल के मार्गदर्शन में विशेष जागरूकता अभियान अभिमन्यु का देहात, जिला भोपाल में 12 जुन 2023 को शुभारंभ किया गया । अभियान प्रथम चरण में दिनांक 12.06.23 से 19.06.23 तक जिले के प्रमुख स्थानों पर अभिमन्यु अभियान आउट की सेल्फी लगाया जाएगा ।
जिले के समस्त थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए कि थाना स्तर पर विकसित व सुरक्षित समाज का निर्माण महिला एवं पुरुषों के समान सहभागिता में महिला सुरक्षा को ध्यान में रखकर विशेषकर पुरुषों को जागरूक करने हेतु अभिमन्यु जागरूकता अभियान संचालित करें । आज के समाज में पुरुषों को लिंगभेद, अशिक्षा, भ्रूण हत्या, असंवेदनशीलता, अश्लीलता, रूढ़िवादिता, दहेजप्रथा, नशा से दूर रहकर महिला अपराध घटित होने पर चुप ना रहे आवाज उठाने हेतु थाना स्तर पर संंकल्पित कराया जाए । जिससे समाज में महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण उपलब्ध हो साथ ही समाज में लड़कों एवं पुरुषों को न केवल महिला संबंधी अपराधों के प्रति जागरूक किया जाए बल्कि उन्हें महिलाओ व बालिकाओ के प्रति सम्मान की दृष्टि व सकारात्मक व्यवहार विकसित कराया जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)