Tuesday , March 24 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / देर रात प्रशासनिक फेरबदल, एसपी ने बदले थानों के टीआई

देर रात प्रशासनिक फेरबदल, एसपी ने बदले थानों के टीआई

नीमच 
 मध्य प्रदेश के नीमच जिले में कानून व्यवस्था को और मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस प्रशासन में अहम बदलाव किए गए हैं। पुलिस अधीक्षक अंकित जायसवाल ने सोमवार देर रात प्रशासनिक फेरबदल करते हुए दो थाना प्रभारियों के तबादले के आदेश जारी किए।

इस आदेश के तहत नीमच केंट थाना और मनासा थाना के थाना प्रभारियों को आपस में बदला गया है। अधिकारियों का कहना है कि यह कदम जिले में बेहतर पुलिसिंग और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए उठाया गया है।