Wednesday , February 11 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / कानपुर / मकान मालिक ने दस साल की बच्ची से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

कानपुर / मकान मालिक ने दस साल की बच्ची से किया दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

कानपुर। शहर के नौबस्ता क्षेत्र में मकान मालिक ने अपने किराएदार की 10 साल की बेटी को मंगलवार देर रात डरा धमकाकर दुष्कर्म किया। बच्ची ने बड़ी बहन को आपबीती सुनाई तो वह सन्न रह गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस आरोपित को पकडक़र थाने ले गई।

पीडि़ता की बड़ी बहन ने बताया कि करीब एक महीने पहले ही वह नौबस्ता क्षेत्र के एक मकान में किराए पर रहने आई थी। परिवार में माता-पिता,पांच बहन और दो भाई हैं। उसके मुताबिक,पिता ट्रक ड्राइवर हैं और ज्यादातर बाहर रहते हैं। मंगलवार को मां नानी के घर गई थीं। आरोप है कि रात करीब 11 बजे 10 वर्षीय छोटी बहन छत से रोते हुए कमरे में आई और आपबीती बयां की। उसने बताया कि मकान मालिक जकी अहमद ने बहाने से कमरे में बुलाकर ने उसके साथ दुष्कर्म किया और मुंह खोलने पर इससे भी ज्यादा गलत काम करने की धमकी दी।

बड़ी बहन ने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस आरोपित को थाने ले गई। देर रात ही पुलिस ने पीडि़ता के बयान दर्ज किए। नौबस्ता कार्यवाहक थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता को मेडिकल के लिए भेजा जा रहा है। तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।

सीओ गोविंद नगर विकास कुमार पांडेय ने बुधवार को बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, धमकाने और पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)