Thursday , March 12 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / मध्य प्रदेश / मध्य प्रदेश में 2 मई को हर साल मनेगा लाड़ली लक्ष्मी दिवस : मुख्यमंत्री श्री चौहान

मध्य प्रदेश में 2 मई को हर साल मनेगा लाड़ली लक्ष्मी दिवस : मुख्यमंत्री श्री चौहान

– मुख्यमंत्री ने की पचमढ़ी बैठक के निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा

आम सभा, भोपाल : मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि प्रदेश में 2 मई को हर साल लाड़ली लक्ष्मी दिवस मनाया जाएगा। इसके स्वरूप को अंतिम रूप देने की तैयारी पूरी की जाए। उन्होंने कहा कि हर गाँव में लाड़ली लक्ष्मी क्लब का गठन किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान मंत्रालय में पचमढ़ी बैठक के निर्णयों के क्रियान्वयन की समीक्षा कर रहे थे। जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, किसान-कल्याण और कृषि विकास मंत्री कमल पटेल और राज्य मंत्री नर्मदा घाटी विकास भारत सिंह कुश्वाह, राज्य मंत्री पंचायत एवं ग्रामीय विकास रामखेलावन पटेल, मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस, प्रमुख सचिव वित्त मनोज गोविल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

7 अप्रैल को मनेगा अन्न उत्सव

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि 7 अप्रैल को अन्न उत्सव मनाया जाएगा। राशन वितरण में गड़बड़ी करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि सीएम राइज स्कूलों में शिक्षा का स्तर बेहतर हो। सीएम राइज स्कूलों को गंभीरता से सोच- समझकर शुरू कराया जाए। शिक्षकों का प्रशिक्षण भी किया जाए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग को प्रदेश में दो दिवसीय जिला स्तरीय स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने की तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कलेंडर बनाकर दिसम्बर के अंत तक सभी जिलों में शिविर लगाना सुनिश्चित करें। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने जल जीवन मिशन के अंतर्गत पूर्ण होने वाली नल-जल परियोजनाओं को उत्सव मनाकर शुरू कराने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश में पशुओं के लिए भूसा तैयार करने के लिए ठोस कदम उठाए जाएं। भूसे की बढ़ती कीमतों को ध्यान में रखकर इस दिशा में शीघ्र कार्य-योजना बना ली जाए। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के आव्हान पर प्रदेश के हर जिले में 75 तालाब बनाने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)