Thursday , March 12 2026
ताज़ा खबर
होम / राज्य / जिले में कुशीनगर पुलिस ने की कई करवाई, आरोपी देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार

जिले में कुशीनगर पुलिस ने की कई करवाई, आरोपी देशी तमंचा के साथ गिरफ्तार

आम सभा, कुशीनगर : जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुध्द चलाये जा रहे अभियान के क्रम में आज दिनांक 09.12.2021 को थाना तरया सुजान पुलिस द्वारा गोपालपुर चौराहे के पास से चेकिंग के दौरान 02 नफर अभियुक्तों 1.सुनील चौहान पुत्र भोला चौहान सा0 गड़हिया मोहन थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर, 2. मिथुन सिंह पुत्र स्व. संजय सिंह सा. जवही नरेन्द्र थाना तरया सुजान जनपद कर उनके कब्जे से 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस व 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर बरामद किया गया है। बरामदगी वगिरफ्तारी के आधार पर थाना स्थानीय पर मु.अ.स. 501/2021 धारा 3/25 आर्स एक्ट बनाम सुनील चौहान तथा मु.अ.सं. 502/2021 धारा 3/25 आर्स एक्टबनाम मिथुन सिंह पंजीकृत कर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्तगण –

• सुनील चौहान पुत्र भोला चौहान सा0 गड़हिया मोहन थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
• मिथुन सिंह पुत्र स्व0 संजय सिंह सा0 जवही नरेन्द्र थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

बरामदगी का विवरण –

• 01 अदद देशी तमंचा 315 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस .315 बोर
• 01 अदद देशी तमंचा 12 बोर व 01 अदद जिंदा कारतूस 12 बोर

गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम –

• व.उ.नि. रणजीत सिंह बघेल थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
• हे.का. बिजली सिंह थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
• हे.का. धर्मवीर यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
• का. अनूप कुमार पाण्डेय थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर
• का. अमित यादव थाना तरया सुजान जनपद कुशीनगर

थाना कप्तानगंज –

थाना कप्तानगंज पुलिस टीम द्वारा 01 नफर अभियुक्त अभिषेक पुत्र मिर्जा प्रसाद नि. अकटहवा (बखरा) थाना गौरी बाजार जनपद देवरिया को गिरफ्तार कर अन्तर्गत मु.अ.सं. 312/2021 धारा 363, 366 ,376 भा.द.वि. व पाक्सो एक्ट में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना जटहांबाजार –

थाना जटहांबाजार पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारंटी अभियुक्तों 1.शम्भु पटेल पुत्र महेश साकिन हिरनही थाना जटहांबाजार जनपद कुशीनगर, 2.नन्द किशोर यादव पुत्र गनेश साकिन महादेवा पड़री पिपरपाती थाना जटहांबाजार जनपद कुशीनगर को अन्तर्गत मु.न. 62/19 धारा 279,337,338,427 भादवि व मु.न. 350/16 धारा 279, 304ए भादवि में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

थाना हनुमानगंज –

थाना हनुमानगंज पुलिस टीम द्वारा 02 नफर वारंटी अभियुक्तों 1. उमा पुत्र नारद सा. रामपुर जंगल थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर, 2. मुंशी पुत्र बिन्देश्वरी नि. टेंगरहा थाना हनुमानगंज जनपद कुशीनगर को अन्तर्गत मु.न. 603/20 धारा 323, 504, 506 भादवि व मु.न. 1419/20 धारा 4/25 आर्स एक्ट में गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enable Google Transliteration.(To type in English, press Ctrl+g)